"गंगाजल आपूर्ति योजना" को लेकर राजगीर के लोगों में खुशी की लहर, बोले- वरदान से कम नहीं यह योजना

Edited By Nitika, Updated: 27 Nov, 2022 03:28 PM

wave of happiness among people of rajgir regarding gangajal scheme

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अति महत्वकांक्षी योजनाओं से में से एक गंगाजल आपूर्ति योजना है। नीतीश कुमार के द्वारा इस योजना का शुभारंभ किया जाएगा।

 

नालंदा(अभिषेक कुमार सिंह): बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अति महत्वकांक्षी योजनाओं में से एक गंगाजल आपूर्ति योजना है। नीतीश कुमार के द्वारा इस योजना का शुभारंभ किया जाएगा। इसके तहत सबसे पहले गंगाजल की सप्लाई राजगीर के वार्ड नंबर 19 में की जाएगी। वहीं इस योजना से वार्ड नंबर 19 के लोग काफ़ी खुश दिखे।

PunjabKesari

पंजाब केसरी संवाददाता अभिषेक कुमार सिंह ने वार्ड नंबर 19 की महिलाओं से बातचीत की। इस दौरान महिला ने कहा कि इस योजना से काफी खुशी है। पहले बहुत मुश्किल होती थी। पानी कम पीते थे। पूजा-पाठ के लिए भी गंगाजल मांग कर लाते थे लेकिन अब इससे बर्तन धो रहे हैं। एक अन्य महिला मीना ने कहा कि गंगाजल से काफी खुशी हो रही है। मुख्यमंत्री का यह कार्य बहुत बढ़िया है। वहीं वार्ड नंबर 19 के एक व्यक्ति ने कहा कि कभी नहीं सोचा था कि हर घर में गंगाजल मिलेगा। सरकार ने हमें कई साधन दिए हैं। हर घर नल की योजना की है। पहले पटना से गंगाजल लाना पड़ता था और देवी-देवताओं की पूजा पाठ करते थे। अब बहुत अच्छा हो गया है। नीतीश कुमार बहुत अच्छा काम कर रहे हैं।

PunjabKesari

बता दें कि राजगीरवासियों के लिए यह योजना एक वरदान से कम नहीं है। लोगों को एक नई जीवनशैली मिली है। लोगों को 1-1 किमी. दूरी से गंगाजल लाना पड़ता था लेकिन अब उनकी सारी समस्या दूर हो गई है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!