Edited By Ramanjot, Updated: 03 Jul, 2026 12:40 PM

घटना की सूचना मिलने पर गोपालपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और बच्ची के शव को पोखर से बरामद कर कब्जे में ले लिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जीएमसीएच भेज दिया है।
Bihar News: बिहार में पश्चिम चंपारण जिले के गोपालपुर थाना क्षेत्र में पोखर में डूबने से एक पांच वर्षीय बच्ची की मौत हो गई। पुलिस सूत्रों ने शुक्रवार को बताया कि गोपालपुर थाना क्षेत्र के कोई लहरी मठ स्थित पोखर में यह हादसा हुआ।
मृत बच्ची की पहचान दिनेश दास की पांच वर्षीय पुत्री शिक्षा कुमारी के रूप में हुई है। पुलिस ने बताया कि शिक्षा कुमारी आम धोने के लिए पोखर के पास गई थी। इसी दौरान उसका पैर फिसल गया और वह गहरे पानी में चली गई, जिससे डूबने से उसकी मौत हो गई।
घटना की सूचना मिलने पर गोपालपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और बच्ची के शव को पोखर से बरामद कर कब्जे में ले लिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जीएमसीएच भेज दिया है।