पत्नी ने प्रेमी संग मिलकर की पति की नृशंस हत्या, पहले नशीला पदार्थ खिलाकर बेहोश किया, फिर प्राइवेट पार्ट पर....

Edited By Ramanjot, Updated: 27 Apr, 2026 01:56 PM

wife brutally murders husband in collusion with lover

पुलिस की प्रारंभिक पूछताछ में पत्नी नीलम देवी ने जो खुलासे किए, वे चौंकाने वाले हैं।

Bihar News: बिहार के पश्चिमी चंपारण जिले के लौरिया प्रखंड से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर अपने पति की बेरहमी से हत्या कर दी। इस घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। पुलिस ने इस मामले में आरोपी पत्नी को हिरासत में ले लिया है, जिसने अपना जुर्म स्वीकार कर लिया है।

जानकारी के अनुसार, घटना जिले के गोबरौरा पंचायत के मटियारिया कॉलोनी (वार्ड संख्या 3) की है। मृतक की पहचान 35 वर्षीय अमित कुमार (पिता: अमूल मजूमदार) के रूप में हुई है। 13 साल पहले अमित का प्रेम विवाह नीलम से हुआ था और उनके दो छोटे बच्चे (10 वर्षीय पुत्र और 5 वर्षीय पुत्री) हैं। घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि शनिवार की रात करीब 12 बजे पत्नी नीलम देवी ने अपने जेठ को फोन कर सूचना दी कि अमित की तबीयत अचानक बिगड़ गई है। 

साजिश और हत्या का तरीका 

वहीं जब परिजन आनन-फानन में मौके पर पहुंचे, तो वहां का नजारा देख दंग रह गए। अमित मृत अवस्था में पड़ा हुआ था। शव की स्थिति और संदिग्ध परिस्थितियों को देखते हुए परिजनों ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस की प्रारंभिक पूछताछ में पत्नी नीलम देवी ने जो खुलासे किए, वे चौंकाने वाले हैं। आरोपी महिला ने स्वीकार किया कि उसने अपने प्रेमी के साथ मिलकर इस हत्याकांड को अंजाम दिया। महिला के अनुसार, पहले अमित को नशीला पदार्थ खिलाकर बेहोश किया गया। फिर बेहोशी की हालत में उसके प्राइवेट पार्ट पर गंभीर चोट पहुंचाई गई, जिससे उसकी मौत हो गई। 

पुलिस की कार्रवाई 

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और फॉरेंसिक एक्सपर्ट्स की टीम मौके पर पहुंची। प्रारंभिक जांच में मृतक के शरीर के संवेदनशील अंगों पर चोट के निशान मिले हैं। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और फरार प्रेमी की तलाश जारी है। मामले की गहनता से जांच की जा रही है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!