बेतिया में महिला के साथ छेड़खानी, विरोध करने पर मनचले ने किए चाकू से कई वार

Edited By Ramanjot, Updated: 17 Feb, 2025 08:38 PM

woman molested in bettiah when she resisted

बिहार के बेतिया जिले में एक महिला को छेड़खानी का विरोध करना महंगा पड़ गया, जब एक युवक ने उसके साथ छेड़छाड़ की और विरोध करने पर चाकू से हमला कर दिया।

बेतिया: बिहार के बेतिया जिले में एक महिला को छेड़खानी का विरोध करना महंगा पड़ गया, जब एक युवक ने उसके साथ छेड़छाड़ की और विरोध करने पर चाकू से हमला कर दिया। यह घटना कालीबाग थाना क्षेत्र के गैसलाल चौक के पास 12 फरवरी को हुई। महिला सब्जी खरीदने जा रही थी, तभी एक युवक ने उसे पकड़कर छेड़छाड़ शुरू कर दी। जब महिला ने इसका विरोध किया तो आरोपी ने चाकू से हमला किया, जिसके बाद महिला गंभीर रूप से घायल हो गई।

महिला के शरीर के विभिन्न हिस्सों पर चाकू के घाव लगे हैं और उसे इलाज के लिए गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस घटना की सूचना मिलने पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

पुलिस के अनुसार, महिला के आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी युवक के खिलाफ कार्रवाई की गई। कालीबाग थानाध्यक्ष विवेक कुमार बालेंदु ने बताया कि आरोपी युवक को शास्त्री नगर के इलाके से गिरफ्तार किया गया।

Related Story

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!