डबल मर्डर से दहला बेगूसरायः महिला की हत्या कर भाग रहे शख्स को भीड़ ने पीट-पीटकर कर मार डाला

Edited By Ramanjot, Updated: 22 Dec, 2020 03:07 PM

woman shot dead in begusarai

बिहार में बेगूसराय जिले के सिंघौल पुलिस आउट पोस्ट क्षेत्र में मंगलवार को डबर मर्डर की घटना से सनसनी फैल गई। दरअसल, एक महिला की हत्या कर भाग रहे व्यक्ति को उग्र लोगों ने पीट-पीटकर मार डाला।

बेगूसरायः बिहार में बेगूसराय जिले के सिंघौल पुलिस आउट पोस्ट क्षेत्र में मंगलवार को डबर मर्डर की घटना से सनसनी फैल गई। दरअसल, एक महिला की हत्या कर भाग रहे व्यक्ति को उग्र लोगों ने पीट-पीटकर मार डाला।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि उलाव गांव में रास्ता के विवाद को लेकर सुभाष साह की पत्नी नीतू देवी की गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना को अंजाम देने के बाद फरार हो रहे मचहा गांव निवासी जयशंकर सिंह को आस-पास के ग्रामीणों ने पकड़ लिया और उसकी जमकर पिटाई कर दी, जिससे उसकी मौत हो गई।

सूत्रों ने बताया कि घटना की जानकारी के बाद पुलिस के वरीय अधिकारी मौके पर पहुंचकर मामले की छानबीन कर रहे हैं। मौके से एक पिस्तौल, एक खोखा और एक बाइक बरामद की गई है। शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। मामले की छानबीन की जा रही है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!