महिला सब-इंस्पेक्टर समेत 3 पुलिसकर्मी सस्पेंड, वीडियो वायरल होने के बाद हुई कार्रवाई

Edited By Ramanjot, Updated: 25 Jun, 2026 04:46 PM

three policemen including woman sub inspector have been suspended

​​​​​​​मामले को गंभीरता से लेते हुए एसपी ने तीनों पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया तथा उनके विरुद्ध विभागीय कार्रवाई शुरू कर दी है।

Bihar News: बिहार के मधुबनी जिले में वाहन में रुपये गिनने का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस अधीक्षक (SP) योगेंद्र कुमार ने एक महिला सब-इंस्पेक्टर (SI) समेत तीन पुलिसकर्मियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। पुलिस सूत्रों के अनुसार वायरल वीडियो अररिया संग्राम थाना का है। 

वीडियो सामने आने के बाद एसपी ने मामले की जांच के लिए झंझारपुर के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (एसडीपीओ) को निर्देश दिया था। जांच में वीडियो लगभग दो माह पुराना पाया गया। जांच के दौरान वीडियो में दिखाई दे रही महिला अधिकारी की पहचान अररिया संग्राम थाना में पदस्थापित सब-इंस्पेक्टर सोनल कुमारी के रूप में हुई। वीडियो में उनके साथ महिला सिपाही सौंदर्या राय और सिपाही गौतम कुमार भी नजर आए। 

यह भी पढ़ें- शादी समारोह के दौरान गिरी आकाशीय बिजली, 2 लोगों की मौत; इलाके में शोक की लहर

मामले को गंभीरता से लेते हुए एसपी ने तीनों पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया तथा उनके विरुद्ध विभागीय कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस विभाग ने ड्यूटी के दौरान इस तरह के आचरण को अनुशासनहीनता और पुलिस की छवि को धूमिल करने वाला माना है। पुलिस प्रशासन ने कहा है कि भ्रष्टाचार और अनुशासनहीनता के मामलों में दोषी पाए जाने वाले कर्मियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई जारी रहेगी। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!