पटना में आज हर्षोल्लास के साथ मनाया गया World Rhino Day, तेज प्रताप यादव ने की कार्यक्रम की शुरुआत

Edited By Khushi, Updated: 22 Sep, 2023 07:19 PM

world rhino day world rhino day celebrated with enthusiasm

आज 22 सितंबर 2023 को विश्व गैंडा दिवस संजय गांधी जैविक उद्यान, पटना में बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस कार्यक्रम की शुरुआत माननीय मंत्री पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग, बिहार तेज प्रताप यादव द्वारा किया गया।

पटना: आज 22 सितंबर 2023 को विश्व गैंडा दिवस संजय गांधी जैविक उद्यान, पटना में बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस कार्यक्रम की शुरुआत माननीय मंत्री पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग, बिहार तेज प्रताप यादव द्वारा किया गया। इस अवसर पर बन्दना प्रेमी, सचिव, पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग/ सुरेन्द्र सिंह, निर्देशक, पारिस्थितिकी एवं पर्यावरण, बिहार, पटना/ सत्यजीत कुमार, निदेशक, संजय गांधी जैविक उद्यान, पटना/ संजीव कुमार चौधरी, कार्यपालक निदेशक तथा स्टेट हेड, बिहार, IOC/ एन०डी० माथुर सी. जी. एम. रिटेल सेल्स, IOC/ अनिल कुमार सिंह DRSH, TOC/ विनीता, IOC/ डॉ० राम कुमार पाण्डेय, पशु चिकित्सा पदाधिकारी/ डॉ० समरेन्द्र बहादुर सिंह, पशु चिकित्सा पदाधिकारी/ आनंद कुमार वनों के क्षेत्र पदाधिकारी, जन्तु प्रक्षेत्र/ अरविन्द कुमार चौधरी,, वनस्पति प्रक्षेत्र तथा शोधार्थी/ जू वेंडर के साथ साथ इस उद्यान के कर्मी उपस्थित थे।

PunjabKesari

सर्वप्रथम माननीय मंत्री, पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग, बिहार तथा सचिव, पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग, बिहार, विभागीय पदाधिकारियों एवं IOC के पदाधिकारियों / कर्मियों द्वारा गैंडा संरक्षण एवं प्रजनन केन्द्र पर जाकर राइनो फीस्ट कराया गया। सचिव महोदय द्वारा बताया गया कि विश्व में गैंडा प्रजनन क्षेत्र में अमेरिका के सैन डियागो जू के बाद हमारा पटना जू दूसरा स्थान रखता है। इस अवसर पर सुरेन्द्र सिंह, निदेशक, पारिस्थितिकी एवं पर्यावरण, बिहार, पटना द्वारा माननीय मंत्री उपस्थित पदाधिकारियों स्कूली बच्चों जू एम्बेसडर तथा मीडिया का स्वागत किया गया।

PunjabKesari

साथ ही IOC द्वारा विश्व गैंडा दिवस पर पटना जू के मादा राइनो (सीमा) के दत्तक ग्रहण करने पर उन्हें धन्यवाद दिया। संजीव कुमार चौधरी, कार्यपालक निदेशक तथा स्टेट हेड, IOC बिहार द्वारा बताया गया कि IOC का मस्कट राईनो है। पूर्व में भी IOC द्वारा वन्यप्राणी सप्ताह 2021 के अवसर पर दो राइनो (युवराज एवं गौरी) का दत्तक ग्रहण किया गया था। पुनः दिसम्बर 2022 में भी एक नर राईनो प्रिंस का दशक ग्रहण किया गया था। चौधरी द्वारा राइनो संरक्षण देने हेतु उनकी कम्पनी प्रतिबद्ध है। IOC द्वारा "विश्व गैंडा दिवस 2023 के अवसर एक मादा गैंडा "सीमा" जो असम से वन्यप्राणी कार्यक्रम के तहत लाया गया है उसका दत्तकग्रहण किया गया है। उनके द्वारा दत्तक ग्रहण करने हेतु पटना जू के साथ तालमेल बनाए रखने पर चर्चा की गई। उनके द्वारा माननीय मंत्री, पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग, बिहार को गैंडा स्मृति चिन्ह (विक्स के द्वारा बनाया गया) एवं शॉल देकर सम्मानित किया गया।

PunjabKesari

माननीय मंत्री, पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग, बिहार द्वारा गैंडा सप्ताह 2023 में आयोजित राईनी क्विज प्रतियोगिता तथा पॉट्स पेंटिंग प्रतियोगिता के विजेताओं को पुरस्कृत किया गया। राईनों क्विज प्रतियोगिता के विजेताओं के नाम:- प्रथम स्थान पटना कॉलेज (चितरंजन कुमार, सपना कुमारी, सौरभ कुमार, सूरज कुमार, रवि कुमार), संजीव कुमार बनरक्षी द्वितीय स्थान- जू एम्वेस्डर (शानू कुमार राज निश्चल कुमार, आकाश राज, धीरज अनंत, निशांधिता राज), सुमित कुमार, वनरक्षी तृतीय स्थान बीएन कॉलेज (अभिनव आदित्य कुमार, अभिजीत रंजन, राजवंश सिंह, तुवा विजान), - ज्योति कुमारी, वनरक्षी पॉट्स पेंटिंग प्रतियोगिता के विजेताओं के नाम:- प्रथम स्थान - हर्ष आनंद, रजनीश कुमार, हर्ष राज द्वितीय स्थान सागर ऋषम कुमार, सूर्या राज तृतीय स्थान अमीषा, संजीव कुमार (वनरक्षी), चंद्रबला।

PunjabKesari

माननीय मंत्री, पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग, बिहार द्वारा पटना जू में अवस्थित गैंडा संरक्षण एवं प्रजनन केन्द्र में दो राईनो (प्रिंस एवं सीमा) का नामकरण किया गया। साथ ही जू एवं पर्यावरण संरक्षण के बारे में विस्तार से बताया गया। उनके द्वारा पूरे राज्य वासियों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता लाने को कहा। माननीय मंत्री द्वारा कहा गया कि आगामी 2 दिसम्बर को "साइकिल चलाओ पर्यावरण बचाओ एवं पौधारोपण का कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। उनके द्वारा ध्वनि प्रदूषण से हो रहे पारिस्थितिकी तंत्र की क्षति से बचाव के लिए जागरूकता लाने को कहा गया। कार्यक्रम का धन्यवाद ज्ञापन सत्यजीत कुमार, निदेशक, संजय गांधी जैविक उद्यान, पटना द्वारा किया गया और अंत में माननीय मंत्री महोदय द्वारा पटना जू में वृक्षारोपण भी किया गया।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!