Edited By Harman, Updated: 09 Apr, 2026 01:07 PM

जानकारी के अनुसार, घटना जिले के फारबिसगंज के रुप में हुई है। मृतक की पहचान अली हुसैन के रुप में हुई है। बताया जा रहा है किअली हुसैन अपनी पिकअप गाड़ी लेकर बाजार समिति पहुंचे थे। गाड़ी खड़ी करने की जगह को लेकर वहां सत्तू बेचने वाले रवि चौहान से उनकी...
Bihar Crime Updates : बिहार के अररिया जिले में गुरुवार को एक ऐसी घटना घटी जिसने समाज को शर्मसार कर दिया है। यहां एक पिकअप ड्राइवर और सत्तू बेचने वाले के बीच हुआ विवाद खूनी संघर्ष में बदल गया। सत्तू बेचने वाले शख्स ने पिकअप ड्राइवर को बेरहमी से मार डाला, फिर वहां मौजूद लोगों ने भी सत्तू बेचने वालों को पीट-पीटकर मार डाला। वहीं दिनदिहाड़े हुए उस डबल मर्डर ने पूरे इलाके में हड़कंप मचा दिया।
गाड़ी खड़ी करने की जगह को लेकर हुआ था विवाद
जानकारी के अनुसार, घटना जिले के फारबिसगंज के रुप में हुई है। मृतक की पहचान अली हुसैन के रुप में हुई है। बताया जा रहा है कि अली हुसैन अपनी पिकअप गाड़ी लेकर बाजार समिति पहुंचे थे। गाड़ी खड़ी करने की जगह को लेकर वहां सत्तू बेचने वाले रवि चौहान से उनकी बहस हो गई। बहस इतनी बढ़ी कि रवि ने गुस्से में आकर पहले अली हुसैन पर चाकू से ताबड़तोड़ वार किए और फिर उनका सिर धड़ से अलग कर दिया। इस मंजर को देख लोग वहां मौजूद लोग कांप गए।
भीड़ ने आरोपी को जमकर पीटा, तोड़ा दम
हत्या की इस क्रूर वारदात को देख मौके पर मौजूद ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा। भाग रहे आरोपी रवि चौहान को भीड़ ने खदेड़कर पकड़ लिया और उसकी जमकर पिटाई कर दी, जिससे उसकी भी मौत हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और लहूलुहान आरोपी को भीड़ के चंगुल से छुड़ाकर अस्पताल भेजा, जहाँ उसकी हालत बेहद नाजुक बताई जा रही है।
वारदात के बाद मृतक के परिजनों और स्थानीय लोगों ने फारबिसगंज के सुभाष चौक पर आगजनी कर सड़क जाम कर दी। लोग त्वरित न्याय और कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे थे। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए जिले के वरीय पुलिस अधिकारी भारी बल के साथ मौके पर तैनात हैं। फिलहाल स्थिति तनावपूर्ण लेकिन नियंत्रण में है और पुलिस मामले की तहकीकात कर रही है।