तिलैया डैम पर पिकनिक मना रहे थे बक्सर DSP, सर्विस रिवाल्वर से चली गोली ने ली दोस्त की जान

Edited By Ramanjot, Updated: 10 Jul, 2021 12:42 PM

youth dies due to bullet from buxar dsp s service revolver

मृतक निखिल रंजन पटना के बेऊर का रहने वाला था और अपने तीन दोस्तों के साथ तिलैया डैम घूमने आया था। इनमें प्रशिक्षु डीएसपी भी शामिल थे। इसी बीच डीएसपी अपनी सर्विस रिवॉल्वर को साफ करने लगे। तभी अचानक से गोली चल गई। गोली उनके दोस्त निखिल को लग गई, जिससे...

पटनाः झारखंड के कोडरमा जिले में चंदवारा थाना क्षेत्र में शुक्रवार को पटना के युवक की गोली लगने से मौत हो गई। बताया जा रहा है कि गोली बिहार के बक्सर में तैनात एक प्रशिक्षु डीएसपी की सर्विस रिवाल्वर से चली है।

जानकारी के अनुसार, मृतक निखिल रंजन पटना के बेऊर का रहने वाला था और अपने तीन दोस्तों के साथ तिलैया डैम घूमने आया था। इनमें प्रशिक्षु डीएसपी भी शामिल थे। इसी बीच डीएसपी अपनी सर्विस रिवॉल्वर को साफ करने लगे। तभी अचानक से गोली चल गई। गोली उनके दोस्त निखिल को लग गई, जिससे वह घायल हो गया। वहीं घायल अवस्था में उसे सदर हॉस्पिटल लाया गया, जहां उसकी मौत हो गई।

इस घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है। कोडरमा के डीएसपी संजीव कुमार ने बताया कि गोली चलने से युवक की मौत हुई है। जिस रिवाल्वर से गोली चली है, वह प्रशिक्षु डीएसपी की सर्विस रिवाल्वर है। प्रशिक्षु डीएसपी रोहतास के रहने वाले बताए जा रहा हैं।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!