भोजपुरः बहन के घर से वापिस लौट रहा था युवक, सड़क दुर्घटना में हुई मौत

Edited By Ramanjot, Updated: 05 Jun, 2021 03:09 PM

youth dies in road accident in bhojpur

भोजपुर जिले के चरपोखरी थाना क्षेत्र के बलिहारी गांव निवासी जय प्रकाश नारायण अपनी बहन के घर में तिलक समारोह में शामिल होने के बाद आज तड़के अपने घर लौट रहा था। इसी दौरान धोबहा-खरैचा गांव के समीप अज्ञात वाहन की चपेट में आ जाने से जय प्रकाश नारायण की मौत...

आराः बिहार में भोजपुर जिले के गड़हनी थाना क्षेत्र में शनिवार तड़के दर्दनाक सड़क हादसा हो गया, जिसमें एक युवक की मौत हो गई तथा एक अन्य घायल हो गया।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि जिले के चरपोखरी थाना क्षेत्र के बलिहारी गांव निवासी रंगलाल सिंह का 24 वर्षीय पुत्र जय प्रकाश नारायण अपनी बहन के घर पवना थाना क्षेत्र के रुदलपुर गांव में तिलक समारोह में शामिल होने गया था। वह आज तड़के अपने बहनोई रुदलपुर गांव निवासी जितन कुमार के साथ अपने घर लौट रहा था। इसी दौरान धोबहा-खरैचा गांव के समीप अज्ञात वाहन की चपेट में आ जाने से जय प्रकाश नारायण की मौत हो गई, जबकि जितन कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया।

सूत्रों ने बताया कि घायल को अगिआंव प्राथमिक स्वस्थ्य केन्द्र में भर्ती कराया गया है। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए आरा सदर अस्पताल भेज दिया गया है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!