बाइक चलाते समय सेल्फी लेना युवकों को पड़ा भारी...सड़क हादसे में तीन की मौत, एक घायल

Edited By Ramanjot, Updated: 20 Mar, 2022 12:21 PM

youths had to take selfies while riding bikes three died in a road accident

जानकारी के अनुसार, घटना पटना-चंडी मार्ग बेलछी गांव के पास की है। बताया जा रहा है कि एक बाइक पर सवार होकर चार युवक घर लौट रहे थे, तभी हाइवे पर पहुंचने के बाद जो युवक गाड़ी चला रहा था वो गाड़ी छोड़कर मोबाइल से सेल्फी लेने लगा और गाड़ी तेज रफ्तार होने की...

नालंदाः बिहार के नालंदा जिले से भीषण सड़क हादसे की खबर सामने आई है, जहां बाइक सवार तीन युवकों की मौत हो गई, वहीं एक अन्य घायल हो गया। घायलों को इलाज के लिए पटना रेफर कर दिया गया है।

PunjabKesari

जानकारी के अनुसार, घटना पटना-चंडी मार्ग बेलछी गांव के पास की है। बताया जा रहा है कि एक बाइक पर सवार होकर चार युवक घर लौट रहे थे, तभी हाइवे पर पहुंचने के बाद जो युवक गाड़ी चला रहा था वो गाड़ी छोड़कर मोबाइल से सेल्फी लेने लगा और गाड़ी तेज रफ्तार होने की वजह से असंतुलित होकर गिर गई। इस घटना में तीन युवकों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि एक घायल हो गया, जिसे इलाज के पटना रेफर कर दिया गया है।

PunjabKesari

दो मृतकों की पहचान रौशन कुमार और सोनू कुमार के रूप में हुई है, जो चंडी थाना क्षेत्र के बताए जा रहे हैं। वहीं, एक मृतक की पहचान नहीं हो सकी है। सूत्रों के मुताबिक ये लोग होली की रात बेलछी गांव से लौंडा नाच देखकर घर की ओर लौट रहे थे, तभी यह हादसा हुआ है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!