Edited By Harman, Updated: 11 Mar, 2025 03:40 PM

होली के त्योहार को लेकर पूरे देश में धूम मची हुई है। झारखंड में भी होली पर्व को लेकर लोगों में खासा उत्साह है। वहीं इस बार झारखंड में होली के अवसर पर सरकारी कार्यालयों और स्कूलों में 4 दिनों की छुट्टी रहेगी।
Jharkhand Holi Holidays 2025: होली के त्योहार को लेकर पूरे देश में धूम है। झारखंड में भी होली पर्व को लेकर लोगों में खासा उत्साह है। वहीं इस बार राज्य के कार्मिक विभाग ने 13 और 14 मार्च को होली की आधिकारिक छुट्टी घोषित की है। इसके बाद 15 मार्च को शनिवार है और 16 मार्च को रविवार होने के कारण साप्ताहिक अवकाश रहेगा। शनिवार और रविवार को वैसे भी सचिवालय कर्मियों को अवकाश मिलता है।
विधानसभा सत्र भी 5 दिन के लिए स्थगित
वहीं होली के अवसर पर झारखंड विधानसभा की कार्यवाही भी 12 से 17 मार्च तक स्थगित कर दी गई है। वहीं निजी विद्यालयों में भी 13 से 15 मार्च तक होली का अवकाश रहेगा। 16 मार्च को रविवार होने के कारण स्कूलों में भी छुट्टी रहेगी। इस तरह लगातार चार दिनों की छुट्टी मिलेगी।