Edited By Harman, Updated: 06 Jun, 2025 10:06 AM
झारखंड के पलामू में एक दर्दनाक हादसा हो गया। दरअसल यहां गुरुवार को एक बाइक पुल से नीचे गिर गई, जिससे इस घटना में 2 दोस्तों की जान चली गई।
Palamu Road Accident: झारखंड के पलामू में एक दर्दनाक हादसा हो गया। दरअसल यहां गुरुवार को एक बाइक पुल से नीचे गिर गई, जिससे इस घटना में 2 दोस्तों की जान चली गई।
मिली जानकारी के अनुसार, नेशनल हाईवे-75 पर सतबरवा थाना क्षेत्र के ताबर गांव के समीप की है। मृतकों की पहचान राजबली भुइयां और रूपदेव उरांव के रूप में हुई है। घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि दोनों दोस्त बाइक पर सवार होकर घर लौट रहे थे। इसी दौरान बाइक का संतुलन बिगड़ गया और अनियंत्रित होकर पुल के नीचे जा गिरी। जिस कारण यह घटना घटित हुई। वहीं इस हादसे ने दोनों दोस्तों की जिंदगी छीन ली।
इधर घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों युवकों के शवों का पोस्टमार्टम कराया। वहीं इस हादसे के बाद दोनों युवकों के परिवारों में चीख-पुकार मच गई।