Edited By Khushi, Updated: 21 Jun, 2025 05:44 PM

बोकारो: झारखंड में बोकारो जिले के गांधीनगर थाना क्षेत्र के जरीडीह बाजार स्थित कावेरी मैरिज हॉल और उसके पास एक गोदाम में बोकारो, कोलकाता और रांची पुलिस के संयुक्त अभियान में मिनी गन फैक्ट्री का उछ्वेदन कर 2 लोगों को गिरफ्तार किया है ।

बोकारो के पुलिस अधीक्षक हरविंदर सिंह ने बताया कि पुलिस ने भारी मात्रा में अवैध विदेशी शराब भी बरामद किया है। पश्चिम बंगाल के कोलकाता, झारखंड के रांची और बोकारो की पुलिस ने उक्त फैक्ट्री का उद्भेदन किया है। पिछले दिनों धनबाद जिले के महुदा में ऐसे ही एक फैक्ट्री का उछ्वेदन पुलिस ने किया था।
इस बीच पुलिस का कहना है कि फैक्ट्री से निर्मित हथियार की पश्चिम बंगाल के रास्ते बांग्लादेश में भी आपूर्ति की जाती थी। मामले में अन्य जगहों पर भी छापामारी की जा रही है।