झारखंड में कोरोना के मिले 22 नए मरीज, 32 हुए ठीक

Edited By Nitika, Updated: 23 Jul, 2021 09:01 AM

22 new patients of corona found in jharkhand

झारखंड में गुरुवार को कोरोना के 32 मरीज ठीक हुए हैं जबकि 22 नए मामले मिले हैं।

 

रांचीः झारखंड में गुरुवार को कोरोना के 32 मरीज ठीक हुए हैं जबकि 22 नए मामले मिले हैं।

स्वास्थ्य विभाग के अनुसार रांची से तीन, बोकारो से एक, देवघर से पांच, धनबाद से दो, पूर्वी सिंहभूम से एक, गुमला से एक,कोडरमा से दो, पलामू से एक, रामगढ़ से दो, सरायकेला से दो और सिमडेगा से दो मरीज मिले है। राज्य में कोरोना से एक भी मरीज की मौत नहीं हुई हैं।

वहीं, राज्य में कुल कोरोना का मामला अब 346846 हो गया हैं और अब तक कुल 11131066 सैंपल की जांच की गई है। राज्य में कोरोना के 305 सक्रिय केस बचे हैं जबकि अब तक कोरोना के 341419 मरीज ठीक हुए हैं। राज्य में अब तक 5122 लोगो की मौत कोरोना से हुई हैं।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!