Jamshedpur News... 3 हथियारबंद बदमाशों ने आभूषण की दुकान में डाली डकैती, कर्मचारियों के बनाया बंधक

Edited By Nitika, Updated: 25 May, 2024 10:48 AM

3 armed criminals rob jewelery shop

झारखंड के जमशेदपुर के व्यस्त सोनारी इलाके में तीन हथियारबंद लोगों ने शुक्रवार दोपहर बंदूक के बल पर एक आभूषण की दुकान में लूटपाट की। पुलिस ने यह जानकारी दी।

 

जमशेदपुरः झारखंड के जमशेदपुर के व्यस्त सोनारी इलाके में तीन हथियारबंद लोगों ने शुक्रवार दोपहर बंदूक के बल पर एक आभूषण की दुकान में लूटपाट की। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि घटना दोपहर करीब एक बजकर 40 मिनट पर सोनारी मेन रोड पर स्थित एमबी ज्वेलर्स की दुकान पर हुई। तीन हथियारबंद लोग ग्राहक बनकर दुकान में दाखिल हो गए, जैसे ही मालिक कौशल जैन ने उन्हें अंगूठी दिखाई, उन्होंने अपनी बंदूकें निकाल लीं और कुछ ग्राहकों तथा कर्मचारियों के साथ उन्हें बंधक बना लिया। पुलिस ने बताया कि इसके बाद उन्होंने दुकान में लूटपाट की और मोटरसाइकिल पर सवार होकर मौके से भाग गए। उसने बताया कि गहनों की कीमत और लूटी गई नकदी का मूल्यांकन किया जा रहा है लेकिन अनुमान है कि इसकी कीमत 50 लाख रुपए से अधिक है।

सोनारी थाने के प्रभारी कुमार सरयू आनंद ने कहा, "आरोपियों को पकड़ने के लिए सभी संभावित ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है।" पुलिस अधीक्षक (शहर) मुकेश कुमार लुनायत ने दुकान का निरीक्षण किया और सीसीटीवी फुटेज की भी जांच की।

Related Story

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!