Edited By Diksha kanojia, Updated: 18 Sep, 2021 02:44 PM
जानकारी के अनुसार, घटना लातेहार के बालूमाथा थाना क्षेत्र के शेरेगाड़ा गांव के मननडीह टोला की है। आज सुबह सभी लड़कियां करमा डाल विसर्जन के लिए नदी के पास गई, लेकिन नदी का बहाव इतना तेज था कि सभी की सभी लड़कियां पानी में बह गई।
लातेहारः झारखंड के लातेहार जिल से एक दर्दनाक मामला सामने आया है। करमा डाल विसर्जन के दौरान पानी में डूबने से 7 लड़कियों की मौत हो गई। वे सभी लड़कियों की उम्र 10 से 20 वर्ष के बीच बताई जा रही है।
जानकारी के अनुसार, घटना लातेहार के बालूमाथा थाना क्षेत्र के शेरेगाड़ा गांव के मननडीह टोला की है। आज सुबह सभी लड़कियां करमा डाल विसर्जन के लिए नदी के पास गई, लेकिन नदी का बहाव इतना तेज था कि सभी की सभी लड़कियां पानी में बह गई।
वहीं लड़कियों को पानी से बाहर निकालने के लिए ग्रामीणों ने हर संभव प्रयास किया लेकिन जब उन सभी के शवों को बाहर निकाला गया तो वे मृत पाई गईं। बता दें कि मृतकों में तीन सगी बहनें थी।