Lok Sabha Election... झारखंड में 4 सीटों के लोकसभा चुनाव लिए चुनाव प्रचार का शोर थमा, कल होगा मतदान

Edited By Nitika, Updated: 12 May, 2024 09:10 AM

noise of campaigning for lok sabha elections in has stopped

झारखंड में 4 लोकसभा सीटों सिंहभूम, खूंटी, लोहरदगा और पलामू के लिए शनिवार शाम को चुनाव प्रचार का थम गया। झारखंड के नीचे चार सीटों पर चुनाव प्रचार करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, गृह मंत्री अमित शाह, बिहार के पूर्व उप...

रांचीः झारखंड में 4 लोकसभा सीटों सिंहभूम, खूंटी, लोहरदगा और पलामू के लिए शनिवार शाम को चुनाव प्रचार का थम गया। झारखंड के नीचे चार सीटों पर चुनाव प्रचार करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, गृह मंत्री अमित शाह, बिहार के पूर्व उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव, कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी समेत अनेक नेता चुनाव प्रचार करने आए थे।

चुनाव प्रचार थमने के साथ ही अब उम्मीदवार घर-घर जाकर मतदाताओं से मिलेंगे और अपने पक्ष में मतदान करने की अपील करेंगे। इन क्षेत्रों में 13 मई को वोट डाले जाएंगे। वोटिंग के लिए चुनाव आयोग के दिशा-निर्देश पर सारी प्रशासनिक तैयारियां पूरी कर ली गई है। पोलिंग पार्टियों को हेलीकॉप्टर और अन्य वाहनों से संबंधित कलस्टर के लिए कड़ी सुरक्षा के बीच रवाना किया गया। राज्य में 13 मई को चार लोकसभा सीटों पर चुनाव होने हैं और इनमें से कई बूथों पर पोलिंग पार्टियों की हेलीकॉप्टर से रवानगी शनिवार से शुरू हो गई।

लोहरदगा लोकसभा क्षेत्र के 11 संवेदनशील बूथों के लिए मतदान कर्मियों को शनिवार को गुमला स्थित एरोड्रम से सेना के हेलीकॉप्टर के जरिए भेजा गया। सुरक्षा के दृष्टिकोण से दो दिन पहले ही मतदान कर्मियों को कड़ी सुरक्षा के बीच क्लस्टरों पर पहुंचाया गया है। पोलिंग पार्टियां कलस्टरों पर रुकेंगी और 13 मई को अहले सुबह मतदान केंद्रों पर पहुंचकर सुबह 7 बजे से मतदान कराएंगी।

आधिकारिक सूत्रों के अनुसार, पांच जिलों लोहरदगा, गुमला, पश्चिम सिंहभूम, लातेहार और हजारीबाग के नक्सल प्रभावित इलाकों में 381 पोलिंग पार्टियों को बूथों पर ले जाया जाएगा। इसके लिए हेलीकॉप्टरों को 63 बार उड़ान भरनी होगी। इसके लिए कुल 42 हेलीपैड बनाए गए हैं। राज्य के 13 जिलों में 65 हेलीपैड बनाए गए।

Related Story

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!