झारखंड में अलग-अलग जगहों पर हाथियों के झुंड ने 2 लोगों को पर किया हमला, दोनों की मौत

Edited By Khushi, Updated: 17 Oct, 2024 05:40 PM

a herd of elephants attacked two people at different places

झारखंड में बीते गुरुवार को अलग-अलग जगहों पर हाथियों के हमले में 2 लोगों की मौत हो गई। वन विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी।

जमशेदपुर: झारखंड में बीते गुरुवार को अलग-अलग जगहों पर हाथियों के हमले में 2 लोगों की मौत हो गई। वन विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी।

अधिकारी ने बताया कि पहली घटना में 32 वर्षीय देवाशीष मुंडा नामक युवक पर एक जंगली हाथी ने हमला कर दिया जब वह सुबह शौच के लिए जा रहा था। अधिकारी ने बताया कि पूर्वी सिंहभूम जिले के श्यामसुंदरपुर थाना क्षेत्र के गांव इंदबनी के निवासी मुंडा को हाथी ने गंभीर रूप से घायल कर दिया। उन्होंने बताया कि अस्पताल ले जाते समय रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया।

अधिकारी ने बताया कि एक अन्य घटना में सरायकेला-खरसावां जिले के चांडिल थाना क्षेत्र के गांव रसुनिया में 36 वर्षीय एक ग्रामीण को हाथी ने कुचल दिया जिससे उसकी मौत हो गई। यह घटना सुबह करीब छह बजे की है जब सामल मुर्मू और अन्य ग्रामीण धान के खेत से हाथी को भगाने की कोशिश कर रहे थे, लेकिन हाथी ने मुर्मू पर हमला कर दिया। अधिकारी ने बताया कि मुर्मू ने भागने की कोशिश की लेकिन हाथी ने उसे कुचल दिया। प्रभागीय वन अधिकारी सबा आलम अंसारी ने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। उन्होंने बताया कि वन विभाग ने मृतकों के परिजनों को तत्काल आर्थिक सहायता प्रदान की है।

Related Story

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!