Edited By Khushi, Updated: 12 Jul, 2025 06:06 PM

Giridih News: झारखंड में गिरिडीह- रांची मुख्य मार्ग पर उस वक्त अफरा-तफरी का माहौल बन गया जब सड़क किनारे अचानक एक विशाल गोफ बन गया। वहीं, गोफ को भरने का कार्य शुरू कर दिया है।
Giridih News: झारखंड में गिरिडीह- रांची मुख्य मार्ग पर उस वक्त अफरा-तफरी का माहौल बन गया जब सड़क किनारे अचानक एक विशाल गोफ बन गया। वहीं, गोफ को भरने का कार्य शुरू कर दिया है।
घटना गिरिडीह- रांची मुख्य मार्ग पर गिरिडीह स्टेडियम के पास की है। बताया जा रहा है कि सड़क किनारे अचानक एक विशाल गोफ बन गया। यह गोफ मुख्य सड़क से 4 फीट की दूरी पर बना है। गोफ बन जाने से राहगीरों और वाहन चालकों में डर का माहौल पैदा हो गया है। घटना की सूचना मिलने के बाद विभाग द्वारा गोफ को भरने का कार्य शुरू कर दिया गया है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से अपील की है कि सड़क की स्थायी मरम्मत कराई जाए और भविष्य में इस तरह की घटनाओं से बचाव के लिए ठोस कदम उठाए जाएं।