बोकारो से भोपाल जा रहा ऑक्सीजन से भरा टैंकर पलटा, चालक को आई मामूली चोट

Edited By Diksha kanojia, Updated: 17 May, 2021 01:24 PM

a tanker full of oxygen going from bokaro to bhopal overturned

पुलिस के अनुसार कल देर रात गढ़ाकोटा दमोह मार्ग पर हुए हादसे की सूचना पर पुलिस तत्काल पहुंची। बताया गया है कि टैंकर पूरी तरह सुरक्षित है और इसमें सवार चालक इत्यादि को मामूली चोट आई है। टैंकर में कोई रिसाव बगैरह भी नहीं है।

 

बोकारो/सागरः झारखंड के बोकारो से चलकर भोपाल जा रहा ऑक्सीजन से भरा टैंकर मध्यप्रदेश के सागर जिले के चनौआ के पास पलट गया, हालांकि इसमें किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।

पुलिस के अनुसार कल देर रात गढ़ाकोटा दमोह मार्ग पर हुए हादसे की सूचना पर पुलिस तत्काल पहुंची। बताया गया है कि टैंकर पूरी तरह सुरक्षित है और इसमें सवार चालक इत्यादि को मामूली चोट आयी है। टैंकर में कोई रिसाव बगैरह भी नहीं है।

सूत्रों ने कहा कि ऑक्सीजन गैस को अन्य टैंकर में शिफ्ट करके उसे भोपाल भेजे जाने के प्रयास किए जा रहे हैं।

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!