Edited By Khushi, Updated: 07 Feb, 2025 12:17 PM
![aaj ka mausam it has started getting cold in jharkhand](https://img.punjabkesari.in/multimedia/914/0/0X0/0/static.punjabkesari.in/2025_2image_12_17_059070997masaum-ll.jpg)
Aaj ka Mausam: झारखंड में आज उत्तर-उत्तर पश्चिम दिशा से आ रही हवाओं के कारण राज्य के उत्तर-मध्य भाग और रांची में अधिकतम तापमान में 03 से 04 ℃ की कमी आई है।
Aaj ka Mausam: झारखंड में आज उत्तर-उत्तर पश्चिम दिशा से आ रही हवाओं के कारण राज्य के उत्तर-मध्य भाग और रांची में अधिकतम तापमान में 03 से 04 ℃ की कमी आई है।
![PunjabKesari](https://static.punjabkesari.in/multimedia/11_51_274028814masaum.jpg)
9 फरवरी से मौसम में फिर से बदलाव की संभावना।। आज का मौसम ।। Aaj ka Masaum
मौसम विभाग के मुताबिक आज और कल राज्य के पूर्वी और दक्षिणी हिस्से के तापमान में 3 से 4 डिग्री सेल्सियस की कमी आएगी और लोगों को गर्मी का एहसास नहीं होगा। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक के अनुसार 10 फरवरी से राज्य के कई हिस्सों में आंशिक बादल बनने के कारण तापमान में एक बार फिर से वृद्धि होगी। अगले दो-तीन दिनों के बाद मैदानी इलाकों में मौसम साफ रहने की उम्मीद है। रांची स्थित भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के निदेशक अभिषेक आनंद ने बताया कि राज्य में सीधे पश्चिमी हवा के साथ उत्तर की ठंडी हवा आ रही है। इस बदलाव से सुबह के समय ठंड ज्यादा महसूस होगी। यह स्थिति अगले तीन दिन तक बनी रह सकती है। 9 फरवरी से मौसम में फिर से बदलाव की संभावना है।
पश्चिमी विक्षोभ के कारण मौसम में अचानक बदलाव देखा जा रहा
रांची मौसम केंद्र के मौसम वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ के कारण मौसम में अचानक बदलाव देखा जा रहा है। पश्चिमी विक्षोभ के कारण न्यूनतम तापमान में अच्छी खासी गिरावट संभव है। न्यूनतम तापमान में 4 से 5 डिग्री की गिरावट और अधिकतम तापमान में 5 डिग्री तक की गिरावट संभव है, जिससे दिन और रात दोनों समय ठंड बढ़ सकती है। पाकुड़, चतरा, गुमला, लोहरदगा और कोडरमा जिलों में सुबह हल्का कोहरा देखा जा सकता है और अन्य जिलों में शाम को शीतलहर चल सकती है। ऐसे में इस मौसम में खुद को सुरक्षित रखें।
![PunjabKesari](https://static.punjabkesari.in/multimedia/11_53_061751013masaum.jpg)
पिछले 24 घंटों में हवा की तेज गति के कारण अधिकतम तापमान में 3 से 5 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट दर्ज की गई। राजधानी रांची में हवा की गति 7 से 12 किमी प्रति घंटा रही। हवा तेज होने से अधिकतम तापमान में पिछले 24 घंटों के दौरान तीन से पांच डिग्री तक की कमी आई है। रांची का न्यूनतम तापमान 16.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो पिछले दिन के मुकाबले थोड़ा कम है। अधिकतम तापमान 26.3 डिग्री सेल्सियस रहा, जो पिछले दिन के मुकाबले 3 डिग्री से ज्यादा कम है। राज्य में सबसे कम न्यूनतम तापमान गुमला में 12.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सबसे ज्यादा अधिकतम तापमान सरायकेला में 34.4 डिग्री सेल्सियस रहा।