Edited By Khushi, Updated: 31 Jan, 2025 12:04 PM
![the effect of cold has started reducing in jharkhand](https://img.punjabkesari.in/multimedia/914/0/0X0/0/static.punjabkesari.in/2025_1image_12_04_48160176312-ll.jpg)
झारखंड में ठंड से लोगों को राहत मिलने लगी है। तापमान में वृद्धि से लोगों ने राहत की सांस ली है। वहीं, मौसम विभाग के मुताबिक प्रदेश में कल यानी 1 फरवरी से रांची, बोकारो, धनबाद, जमशेदपुर समेत कई जिलों में ठंड में कमी आएगी।
रांची: झारखंड में ठंड से लोगों को राहत मिलने लगी है। तापमान में वृद्धि से लोगों ने राहत की सांस ली है। वहीं, मौसम विभाग के मुताबिक प्रदेश में कल यानी 1 फरवरी से रांची, बोकारो, धनबाद, जमशेदपुर समेत कई जिलों में ठंड में कमी आएगी।
![PunjabKesari](https://static.punjabkesari.in/multimedia/11_35_35036716512.jpg)
मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, राज्य के लगभग सभी जिलों में आज यानी शुक्रवार से तापमान में वृद्धि हो सकती है। मौसम वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने बताया कि आने वाले दिनों में मौसम शुष्क रहेगा। अगले दो-तीन दिनों में झारखंड के मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। न्यूनतम तापमान में तीन से चार डिग्री सेल्सियस की वृद्धि होने की संभावना है, जिससे दिन के तापमान में भी वृद्धि देखने को मिलेगी।
![PunjabKesari](https://static.punjabkesari.in/multimedia/11_36_22009268112.jpg)
पिछले 24 घंटे में सबसे कम न्यूनतम तापमान 8.9 डिग्री सेल्सियस चतरा में दर्ज किया गया। झारखंड वासियों को अगले कुछ दिनों तक हल्की गर्मी का अहसास हो सकता है और ठंडी हवाओं से राहत मिलने की उम्मीद भी हैं।