Birthday सेलिब्रेशन के बीच हादसा! रात के अंधेरे में अधूरे फोरलेन ब्रिज से आई तेज आवाज, दौड़े-दौडे़ पहुंचे लोग; मंजर देख उड़ गए होश

Edited By Khushi, Updated: 11 Apr, 2026 10:19 AM

accident during birthday celebration in the darkness of the night a loud noise

Jharkhand News: पलामू जिला मुख्यालय के सदर प्रखंड अंतर्गत चियांकी में एक दर्दनाक हादसे में 12 साल के बच्चे की जान चली गई। अधूरे बने फोरलेन ब्रिज से स्कूटी समेत गिरने के कारण यह घटना हुई, जिसे स्थानीय लोग लापरवाही का नतीजा बता रहे हैं।

Jharkhand News: पलामू जिला मुख्यालय के सदर प्रखंड अंतर्गत चियांकी में एक दर्दनाक हादसे में 12 साल के बच्चे की जान चली गई। अधूरे बने फोरलेन ब्रिज से स्कूटी समेत गिरने के कारण यह घटना हुई, जिसे स्थानीय लोग लापरवाही का नतीजा बता रहे हैं।

बच्चा सीधे मुंह के बल गिरा था
बीते शुक्रवार देर शाम चियांकी में एक अधूरे फोरलेन ब्रिज से गिरकर 12 साल के बच्चे की मौत हो गई। बच्चा स्कूटी चला रहा था और अचानक संतुलन बिगड़ने से वह पुल से नीचे गिर गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, शाम के समय अंधेरा हो चुका था। तभी एक तेज आवाज सुनाई दी। पहले लोगों को लगा कि ब्रिज की कोई लाइट गिरी है, लेकिन जब वे मौके पर पहुंचे तो देखा कि एक बच्चा स्कूटी समेत नीचे गिरा हुआ है। घटना के तुरंत बाद आसपास के लोग और एक स्कॉर्पियो सवार वहां पहुंचे। पुलिस को सूचना दी गई और बच्चे को तुरंत अस्पताल ले जाया गया। हालांकि, गंभीर चोटों के कारण डॉक्टर उसे बचा नहीं सके। लोगों का कहना है कि बच्चा सीधे मुंह के बल गिरा था, जिससे उसकी हालत बेहद गंभीर हो गई थी।

लापरवाही पर उठे सवाल
इस हादसे के बाद तीन बच्चियां रोते हुए मौके पर पहुंचीं। उन्होंने बताया कि वे सभी पोखरहा खुर्द के रहने वाले हैं और ब्रिज पर बर्थडे सेलिब्रेशन का वीडियो (रील) बना रहे थे। उसी दौरान 12 साल का बच्चा स्कूटी लेकर ब्रिज पर चला गया और हादसे का शिकार हो गया। स्थानीय लोगों ने इस घटना को लापरवाही का परिणाम बताया है। उनका कहना है कि अधूरे पुल पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम नहीं थे, जिसकी वजह से यह दर्दनाक हादसा हुआ।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!