एक माह बाद सऊदी से गांव पहुंचा सत्येंद्र महतो का शव, पत्नी व बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल; दुर्घटना में हुई थी मौत

Edited By Ramanjot, Updated: 30 Jul, 2026 11:32 AM

satyendra mahato s body reached the village from saudi arabia after a month

पुलिस सूत्रों ने बताया कि शव का अंतिम दर्शन के लिए ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। शव देखते ही परिजनों की चीख-पुकार से माहौल गमगीन हो गया।

Jharkhand News: झारखंड में बोकारो जिले के गोमिया-चतरोचट्टी थाना क्षेत्र के कतवारी गांव के प्रवासी मजदूर सत्येंद्र महतो का शव एक महीने बाद सऊदी अरब से गांव पहुंचा। शव पहुंचते ही पूरे गांव में मातम छा गया। 

पुलिस सूत्रों ने बताया कि शव का अंतिम दर्शन के लिए ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। शव देखते ही परिजनों की चीख-पुकार से माहौल गमगीन हो गया। पत्नी और बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल था। इस द्दश्य को देखकर मौके पर मौजूद लोगों की आंखें नम हो गईं। जानकारी के अनुसार, सत्येंद्र महतो विगत 26 नवंबर 2024 को रोजगार की तलाश में सऊदी अरब गए थे। वहां वे हमद सालेह अल-काफ कॉन्ट्रैक्टिंग एस्टैब्लिशमेंट कंपनी में ट्रक ड्राइवर के रूप में काम करते थे। 

विगत 25 जून को सड़क दुर्घटना में उनकी मौत हो गई थी। सत्येंद्र महतो अपने पीछे पत्नी, पुत्री प्रीति कुमारी (21 वर्ष), पुत्र अरविंद कुमार और मंगेश कुमार (13 वर्ष) को छोड़ गए हैं। मौके पर प्रवासी मजदूरों के हित में काम करने वाले सिकंदर अली पहुंचे। उन्होंने कहा कि यह पहली घटना नहीं है। इससे पहले भी विदेशों से महीनों बाद शव आने के मामले सामने आते रहे हैं। 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!