झारखंड के लातेहार में फंदे से लटका मिला सहायक बैंक प्रबंधक का शव, बिहार का रहने वाला था व्यक्ति

Edited By Khushi, Updated: 30 Jun, 2025 06:09 PM

assistant bank manager s body found hanging

लातेहार: झारखंड के लातेहार जिले में एक निजी बैंक के सहायक प्रबंधक का शव पंखे में लगे फंदे से लटका पाया गया। पुलिस ने यह जानकारी दी। घटना महुआडांड़ थाना क्षेत्र के अंबवाटोली में घटी।

लातेहार: झारखंड के लातेहार जिले में एक निजी बैंक के सहायक प्रबंधक का शव पंखे में लगे फंदे से लटका पाया गया। पुलिस ने यह जानकारी दी। घटना महुआडांड़ थाना क्षेत्र के अंबवाटोली में घटी।

पुलिस ने बताया कि मृत व्यक्ति की पहचान बिहार के पटना निवासी मिथिलेश कुमार ठाकुर (32) के रूप में हुई है। महुआडांड़ थाना प्रभारी मनोज कुमार ने कहा, "प्रथम दृष्टया यह आत्महत्या का मामला प्रतीत होता है। हम सभी पहलुओं से इसकी जांच कर रहे हैं।" ठाकुर के एक सहकर्मी ने दावा किया कि वह शनिवार रात उनसे मिलने गए थे।

कुमार ने दावा किया, "गेट बाहर से बंद देखकर मैंने घर के मालिक को फोन किया। जब हमने घर के अंदर झांका तो देखा कि ठाकुर का शव पंखे में लगे फंदे से लटका था।"

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!