Edited By Harman, Updated: 08 Feb, 2025 03:21 PM
रांची में एक बार फिर बर्ड फ्लू की दस्तक ने परेशानी बढ़ा दी है। दरअसल, रांची-बिरसा कृषि विश्वविद्यालय के वेटनरी कॉलेज स्थित पॉल्ट्री फॉर्म में बर्ड फ्लू से 150 मुर्गियों और दर्जन भर बटेरों की मौत होने की खबर सामने आई है। बताया जा रहा है कि सैंपल...
Bird Flu in Ranchi: रांची में एक बार फिर बर्ड फ्लू की दस्तक ने परेशानी बढ़ा दी है। दरअसल, रांची-बिरसा कृषि विश्वविद्यालय के वेटनरी कॉलेज स्थित पॉल्ट्री फॉर्म में बर्ड फ्लू से 150 मुर्गियों और दर्जन भर बटेरों की मौत होने की खबर सामने आई है। बताया जा रहा है कि सैंपल टेस्ट में एवियन इन्फ्लूएंजा (H5N1) यानी बर्ड फ्लू की पुष्टि हुई है।
केंद्रीय मंत्रालय ने सतर्क रहने के दिए निर्देश
बता दें कि बर्ड फ्लू की पुष्टि होने के बाद NIHSD ने BAU, वेटनरी कॉलेज और केंद्रीय मंत्रालय को जानकारी दी। इसके बाद केंद्रीय मत्स्य पालन, पशुपालन और डेयरी मंत्रालय ने झारखंड की मुख्य सचिव को पत्र भेजकर रांची में बर्ड फ्लू फैलने की जानकारी देते हुए सतर्क रहने के निर्देश दिए है। साथ ही 10 किमी के दायरे तक पक्षियों पर निगरानी करने के निर्देश दिए गए।
संक्रमित पक्षियों को नष्ट करने के निर्देश
इसके अलावा संक्रमित पक्षियों को नष्ट करने और परिसर को पूरी तरह से साफ करने के निर्देश दिए गए। वहीं, वेटनरी कॉलेज में मृत पक्षियों को उचित तरीके से जमीन में दफनाकर परिसर को पूरी तरह से सेनिटाइज किया गया। साथ ही पॉल्ट्री फार्म में अनाधिकृत प्रवेश पर भी पाबंदी लगा दी गई है।