झारखंड में विकास और सुशासन के लिए भाजपा की सरकार जरूरी: मोहन चरण माझी

Edited By Khushi, Updated: 02 Oct, 2024 12:06 PM

bjp government is necessary for development and good governance

झारखंड के कोल्हान प्रमंडल के चाईबासा में आयोजित भाजपा की परिवर्तन सभा के समापन के अवसर पर ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी शामिल हुए।

रांची: झारखंड के कोल्हान प्रमंडल के चाईबासा में आयोजित भाजपा की परिवर्तन सभा के समापन के अवसर पर ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी शामिल हुए।

इस दौरान सभा को संबोधित करते हुए मांझी ने कहा कि झारखंड प्रदेश में इस बार झामुमो-कांग्रेस-राजद की गठबंधन सरकार का सफाया होने वाला है और राज्य में डबल इंजन की भाजपा सरकार आने वाली है। उन्होंने कहा कि केंद्र और राज्य में अगर भाजपा की सरकार रहेगी तो राज्य और राज्य की जनता का विकास होगा। उन्होंने कहा कि जनता का काम तीव्र गति से हो सकेगा और लोगों को लाभ होगा।

मांझी ने कहा कि झारखंड में भाजपा की सरकार बनी तो 2 लाख 87 हजार सरकारी पद भरने के लिए निर्णय लिया जाएगा। भाजपा की सरकार बनते ही दिसंबर महीने से महिलाओं के खाते में डीबीटी के माध्यम से 2100 पैसा डालने का काम होगा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत गरीबों को पक्का घर दिया जाएगा। हर घर में टॉयलेट होगा। नल के जरिए हर घर में पानी पहुंचाया जाएगा। उन्होंने कहा कि झारखंड में अगर कुशासन का अंत करना और विकास करना है तो भाजपा की सरकार राज्य में बनाना जरूरी है। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!