"झारखंड में जल्द बनेगी BJP की सरकार", संजय सेठ ने कहा- जनता चंपई सरकार से हो गई परेशान

Edited By Khushi, Updated: 29 Jun, 2024 06:14 PM

bjp government will soon be formed in jharkhand  sanjay seth said

केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने चंपई सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि झारखंड में जो सरकार चल रही है उसमें आम लोग परेशान हैं।

रांची: केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने चंपई सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि झारखंड में जो सरकार चल रही है उसमें आम लोग परेशान हैं।

राज्य मंत्री संजय सेठ ने कहा कि राज्य सरकार ने एक भी वादे पूरे नहीं किए गए हैं। राज्य की कानून व्यवस्था पूरी तरह से ठप है, जिससे लोग परेशान है। उन्होंने कहा कि राज्य की ऐसी हालत उस समय भी नहीं थी जब यह बिहार में शामिल था। संजय सेठ ने कहा कि राज्य में बिजली की व्यवस्था सही नहीं है। कानून की व्यवस्था भी सही नहीं है।

संजय सेठ ने कहा कि जनता इस सरकार से परेशान हो गई हैं। संजय सेठ ने दावा करते हुए कहा कि अब प्रदेश में जनता ने तय किया है कि यहां भाजपा की सरकार बनेगी।
 

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!