झारखंड विस चुनाव को लेकर BJP की तैयारी तेज, 20 सितंबर को अमित शाह ‘परिवर्तन यात्रा' को दिखाएंगे हरी झंडी

Edited By Khushi, Updated: 18 Sep, 2024 12:10 PM

bjp s preparations for jharkhand assembly elections intensified

झारखंड में विपक्षी भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) 20 सितंबर से छह ‘परिवर्तन यात्राएं' शुरू करेगी, जिनका लक्ष्य झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के नेतृत्व वाली गठबंधन सरकार की कथित विफलताओं को उजागर करना और आगामी विधानसभा चुनावों में इसे सत्ता से ‘उखाड़...

रांची: झारखंड में विपक्षी भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) 20 सितंबर से छह ‘परिवर्तन यात्राएं' शुरू करेगी, जिनका लक्ष्य झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के नेतृत्व वाली गठबंधन सरकार की कथित विफलताओं को उजागर करना और आगामी विधानसभा चुनावों में इसे सत्ता से ‘उखाड़ फेंकना' है। भाजपा के एक वरिष्ठ पदाधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी।

पदाधिकारी ने कहा कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह भोगनाडीह से यात्रा को हरी झंडी दिखा सकते हैं, जो 1855 में संथाल विद्रोह का नेतृत्व करने वाले महान भाइयों सिदो और कान्हू का जन्मस्थान है। भाजपा की झारखंड इकाई के अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने कहा कि यात्रा प्रदेश में 5,400 किलोमीटर की दूरी तय करेगी और 24 जिलों के सभी 81 विधानसभा क्षेत्रों को कवर करेगी। मरांडी ने पार्टी के प्रदेश मुख्यालय में एक प्रेस वार्ता में कहा, ‘‘हमने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से भोगनाडीह से यात्रा का उद्घाटन करने का अनुरोध किया है।'' यात्राएं 20 सितंबर से दो अक्टूबर तक चलेंगी, जिनमें से प्रत्येक यात्रा विभिन्न संगठनात्मक प्रभागों से अलग-अलग तिथियों पर रवाना होगी। झारखंड में पांच आधिकारिक संभाग हैं- संथाल परगना, पलामू, उत्तरी छोटानागपुर, दक्षिणी छोटानागपुर और कोल्हान। उत्तरी छोटानागपुर को संगठनात्मक उद्देश्यों के लिए और विभाजित किया गया है।

मरांडी ने कहा कि भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों सहित लगभग 50 राष्ट्रीय और प्रदेश स्तर के नेता इन यात्राओं में भाग ले सकते हैं। उन्होंने कहा कि यात्राओं का उद्देश्य झामुमो, कांग्रेस और राजद की गठबंधन सरकार के कथित अधूरे वादों के साथ-साथ जनसांख्यिकीय परिवर्तन, कानून व्यवस्था और भ्रष्टाचार से संबंधित मुद्दों को उजागर करना है। मरांडी ने कहा कि यात्राओं में राज्य में कथित रूप से घटती आदिवासी आबादी के बारे में चिंताओं पर भी ध्यान दिया जाएगा। उन्होंने इसके लिए बांग्लादेशियों और रोहिंग्याओं द्वारा घुसपैठ को जिम्मेदार ठहराया। उन्होंने इन मुद्दों को हल करने में विफल रहने के लिए झामुमो के नेतृत्व वाले गठबंधन की आलोचना की और आगामी विधानसभा चुनाव में मौजूदा सरकार को हटाने की दिशा में काम करने का संकल्प व्यक्त किया।

Related Story

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!