"झारखंड में आ रही BJP और NDA की सरकार", शिवराज सिंह चौहान का दावा

Edited By Khushi, Updated: 21 Nov, 2024 03:02 PM

bjp and nda government coming in jharkhand  claims shivraj

केंद्रीय कृषि मंत्री सह झारखण्ड विधानसभा चुनाव प्रभारी शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि झारखंड से बड़ी मीठी स्मृतियां लेकर जा रहा हूं यह अद्भुत प्रदेश है। यहां की भली और भोली जनता अद्भुत प्यार देती है, संसाधनों से भरपूर झारखंड।

रांची: केंद्रीय कृषि मंत्री सह झारखण्ड विधानसभा चुनाव प्रभारी शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि झारखंड से बड़ी मीठी स्मृतियां लेकर जा रहा हूं यह अद्भुत प्रदेश है। यहां की भली और भोली जनता अद्भुत प्यार देती है, संसाधनों से भरपूर झारखंड।

शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि यहां के उपजाऊ भूमि और यहां के परिश्रमी लोग सचमुच में विकास के नए आयाम छू सकता है। मुझे विश्वास है कि अब झारखंड में बीजेपी की सरकार बनेगी। उन्होंने आगे कहा कि ऑर्डर संसाधनों का बेहतर उपयोग करके एक समृद्ध विकसित और संपन्न झारखंड का निर्माण करेगी। बरहेट और गांडेय सीट को लेकर पूछे गए सवाल पर चौहान ने कहा कि बरहेट और गांडेय विधानसभा सीट पर आश्चर्यजनक परिणाम आएंगे।

चुनाव के बाद आए एग्जिट पोल के सर्वे को लेकर पूछे गए सवाल पर चौहान ने कहा कि मैं खुद सबसे बड़ा सर्वेयर हूं। इसलिए की एग्जिट पोल वाले तो सैंपल सर्वे करते हैं और मैं तो 3 महीने से लगातार जनता के बीच घूम रहा था। मैंने लोगों के आंखों में प्रधानमंत्री मोदी जी के लिए और बीजेपी के लिए प्रेम देखा है। चौहान ने कहा कि इस सरकार ने झारखंड को तबाह कर दिया है क्योंकि गवर्नेंस नाम की कोई चीज नहीं थी। ध्वस्त कानून व्यवस्था की स्थिति और बढ़ती हुई घुसपैठ को देखकर जनता परिवर्तन कर रही है और बीजेपी और एनडीए की सरकार आ रही है।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!