Edited By Khushi, Updated: 26 Mar, 2025 04:02 PM

Sahibganj News: झारखंड के साहिबगंज (Sahibganj) में ब्रेन मलेरिया से 1 और पहाड़िया बच्ची की मौत हो गई। वहीं, अब तक 6 मासूम बच्चों की जान जा चुकी है। ब्रेन मलेरिया से ग्रसित अन्य बच्चों का इलाज जारी है।

मामला जिले के मंडरो प्रखंड के नगर भीठा गांव का है। यहां ब्रेन मलेरिया (Brain Malaria) तेजी से फैल रहा है। बीते मंगलवार को साहिबगंज सदर अस्पताल में भर्ती मलेरिया पीड़ित बच्ची नगरभिट्ठा निवासी डेढ़ वर्षीया प्रमिला पहाड़िन की मौत इलाज के दौरान हो गई। अब तक ब्रेन मलेरिया से गांव के 6 पहाड़िया बच्चों की मौत हो चुकी है। यहां दर्जन भर बच्चे और युवा ब्रेन मलेरिया बीमारी से पीड़ित हैं। सभी का इलाज जारी है।
अब तक 2 वर्षीय एतवारी पहाड़िन, 6 वर्षीय बेपर पहाड़िया, 2 वर्षीय जीता पहाड़िन, 6 वर्षीय विकास पहाड़िया, 2 वर्षीय सजनी पहाड़िन की मौत हो गई है। बच्चों की मौत के बाद गांव में कोहरमा मच गया है।