Aaj ka Mausam: झारखंड में गर्मी का जुल्म जारी, 35 डिग्री के पार पहुंचा पारा; जानें आज कैसा रहेगा मौसम

Edited By Khushi, Updated: 26 Mar, 2025 12:18 PM

aaj ka mausam the heat continues to wreak havoc in jharkhand

Aaj ka Mausam: झारखंड में गर्मी बढ़ने लगी है। राज्य में 12 जिलों का तापमान 35 डिग्री के पार जा चुका है। मौसम विभाग के अनुसार, कुछ दिनों में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है।

Aaj ka Mausam: झारखंड में गर्मी बढ़ने लगी है। राज्य में 12 जिलों का तापमान 35 डिग्री के पार जा चुका है। मौसम विभाग के अनुसार, कुछ दिनों में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है।

तापमान में 2 से 3 डिग्री की और होगी बढ़ोतरी ।। Aaj ka Mausam ।।

मौसम विभाग के अनुसार, आज आसमान पूरी तरह साफ रहेगा। बारिश या फिर आंशिक बादल की कोई संभावना नहीं है। हालांकि, आसमान साफ होने की वजह से अधिकतम तापमान में 2 से 3 डिग्री की और बढ़ोतरी संभव है। इससे अधिकतम तापमान 37 डिग्री तक जा सकता है। फिर से एक बार लोगों को गर्मी का एहसास होगा। ऐसे में लोगों को अच्छे से हाइड्रेट होकर रहना होगा। मौसम केंद्र ने बताया कि 31 मार्च तक मौसम सामान्य रहेगा और अधिकतम जिलों का तापमान 40 डिग्री से कम रहेगा।

बीते 24 घंटे की बात करें तो झारखंड की राजधानी रांची में मौसम शुष्क रहा। दोपहर में कर्कश धूप देखी गई। इससे लोगों का हाल बेहाल रहा। वहीं, अन्य जिलों का भी कुछ ऐसा ही हाल रहा। सबसे अधिक तापमान 34.9 पलामू व 14 डिग्री सबसे कम तापमान हजारीबाग में दर्ज किया गया। बुधवार के मौसम की बात करें तो आज भी आसमान साफ रहने वाला है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Kolkata Knight Riders

174/8

20.0

Royal Challengers Bangalore

177/3

16.2

Royal Challengers Bengaluru win by 7 wickets

RR 8.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!