झारखंड में बाढ़ से तबाही, बोकारो में नदी पर बना पुल बहा; एक ग्रामीण लापता

Edited By Khushi, Updated: 03 Aug, 2024 01:17 PM

bridge over river in bokaro washed away one villager missing

झारखंड में पिछले 2 दिनों से हो रही भारी बारिश हो रही है।जिस कारण राज्य के अलग- अलग हिस्सों में तेज बारिश की वजह से नुकसान की खबरें आ रही है। अभी ताजा मामला बोकारो जिले से है जहां शनिवार सुबह बोकारो नदी पर बना पुल ध्वस्त हो गया है। इस दौरान एक...

रांची: झारखंड में पिछले 2 दिनों से हो रही भारी बारिश का असर दिखने लगा है। राजधानी रांची के कई इलाकों में जलजमाव और पानी के तेज बहाव की स्थिति बनी हुई है। वहीं राज्य के अलग- अलग हिस्सों में तेज बारिश की वजह से नुकसान की खबरें आ रही है। अभी ताजा मामला बोकारो जिले से है जहां शनिवार सुबह बोकारो नदी पर बना पुल ध्वस्त हो गया है। इस दौरान एक ग्रामीण के भी बह जाने की सूचना है।

बोकारो नदी पर बना पुल ध्वस्त
जानकारी के मुताबिक घटना जिले के गोमिया प्रखंड की है। यहां 2 दिनों से लगातार हो रही वर्षा के कारण बोकारो नदी खतरे के निशान से ऊपर बह रही है। जिस कारण बोकारो नदी पर बना पुल का एक हिस्सा ध्वस्त होकर नदी में बह गया है। बोकारो नदी पर बना यह पुल गोमिया प्रखंड के ढेंढे और डुमरी के गांवों को आपस में जोड़ने का काम करता है। वहीं मुखिया ने बताया कि पुल टुटने से एक व्यक्ति पानी में बह गया जबकि अन्य ग्रामीण बहने से बच गया। साथ ही मुखिया ने बताया कि करोडों की लागत से इस पुल का निर्माण हुआ था। गांव के मुखिया ने बताया कि इस पुल के टूटने से जन-जीवन अस्त हो गया। जिले के गोमिया और पेटरवार पथ को जोड़ने वाले इस पुल के बह जाने की वजह से आवागमन पूरी तरह से ठप है। झारखंड की राजधानी रांची जाने वाली एक भी बस आज बोकारो से नहीं चल पाई। बसों के नहीं चलने की वजह से लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा।

गौरतलब है कि बीते महीने झारखंड के गिरिडीह जिले के देवरी प्रखंड स्थित भेलवाघाटी में साढ़े 5 करोड़ की लागत से बन रहा पुल पहली बारिश में ही गिर गया था। यह पुल फतेहपुर मोड़ से बोंगी बिहार सीमा वाया भेलवाघाटी मुख्य मार्ग पर अरगा नदी के ऊपर बन रहा था।

रांची में बाढ़ जैसे हालात
बता दें कि रांची में अहले सुबह से लगातार हो रही झमाझम वर्षा के कारण कई इलाकों में जलभराव के कारण बाढ़ की स्थिति उत्पन्न हो गई है। इसके चलते निवारण पुर तपोवन मंदिर के पास नाले के ऊपर से भैंस पार होने के क्रम में भैंस के 4 बच्चे पानी की तेज बहाव में बह गए। राज्य में बारिश को लेकर मौसम विभाग ने अलर्ट जारी कर रखा है। अगले 2 दिनों तक जिले के उपायुक्त को अलर्ट पर रहने का आदेश राज्य सरकार की ओर से मिला है। इसी क्रम में बीते शुक्रवार को दीपाटोली इलाके में बारिश आफत बन गयी है। कमर से ज्यादा पानी इलाके में भर गया है। स्थानीय लोगों ने मदद के लिए जिला प्रशासन को सूचना दी जिसके बाद जिला प्रशासन ने NDRF टीम को सूचित किया। मामले की गंभीरता को देखते हुए NDRF की टीम दीपाटोली इलाके में पहुंच कर स्थानीय लोगों को घरों से रेस्क्यू कर सुरक्षित स्थानों पर पहुंचा रही है। वहीं मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने बीते शुक्रवार को मौसम के रुख को देखते हुए सुरक्षा के दृष्टिकोण से आज यानी 3 अगस्त को राज्य भर के सभी सरकारी और निजी विद्यालयों को बंद रखने का निर्देश दिया है। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!