CM हेमंत ने कांटाटोली फ्लाईओवर पर खुद चलाई गाड़ी, पत्नी ने बनाया VIDEO; बोले- अब जनता को जाम से मिलेगी मुक्ति

Edited By Khushi, Updated: 05 Oct, 2024 02:26 PM

cm hemant himself drove the car on kantatoli flyover

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन द्वारा कांटाटोली फ्लाईओवर का उद्घाटन कर दिया गया है। उद्घाटन के बाद मुख्यमंत्री हेमंत ने कांटाटोली फ्लाईओवर पर खुद गाड़ी चलाई।

रांची: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन द्वारा कांटाटोली फ्लाईओवर का उद्घाटन कर दिया गया है। उद्घाटन के बाद मुख्यमंत्री हेमंत ने कांटाटोली फ्लाईओवर पर खुद गाड़ी चलाई।

"ये फ्लाईओवर पब्लिक को किया जा रहा समर्पित"
मुख्यमंत्री हेमंत के साथ कल्पना सोरेन भी गाड़ी में मौजूद थी। इस दौरान कल्पना सोरेन ने एक वीडियो भी बनाया। वीडियो में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन फ्लाईओवर बनाने वाले मजदूरों को शुभकामनाएं देते हुए नजर आए। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि ये फ्लाईओवर पब्लिक को समर्पित किया जा रहा है। 3 साल के रिकॉर्ड समय में कांटाटोली फ्लाईओवर जनता को सबको समर्पित। अब भीड़, जाम से मुक्ति मिलेगी।

बता दें कि इससे पहले मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कांटाटोली फ्लाईओवर का उद्घाटन किया। इस फ्लाईओवर को 224.94 करोड़ की लागत से तैयार किया गया है। फ्लाईओवर की लंबाई 2240 मीटर है। वहीं इसकी चौड़ाई 16.6 मीटर है। इस फ्लाईओवर का निर्माण दो दशकों से अधिक समय से लंबित था। कांटाटोली फ्लाईओवर का निर्माण लगभग हो चुका है, लेकिन रैंप का निर्माण बाद में किया जायेगा। फ्लाईओवर पर खादगढ़ा बस स्टैंड के पास नामकुम की ओर जाने के लिए और उसके सामने पेट्रोल पंप के पास लालपुर जाने के लिए रैंप का निर्माण किया जाना शेष है। वहीं, सोरेन ने राजधानी रांची के सुकुरहुटू में नगर विकास एवं आवास विभाग द्वारा नवनिर्मित ट्रांसपोर्ट नगर के फेज- 1 का उद्घाटन एवं फेज -2 की आधारशिला रखते हुए अपने संबोधन में कहा कि रांची को एक सुसज्जित और व्यवस्थित ट्रांसपोर्ट नगर मिल रहा है। ट्रांसपोर्ट नगर से जहां यातायात और परिवहन व्यवस्था सुगम एवं सुदृढ़ होगा, वहीं ट्रांसपोर्ट व्यवसाय को गति मिलेगी।

सोरेन ने कहा कि ट्रांसपोर्ट व्यवसायियों का यह स्थायी ठिकाना होगा, जहां उन्हें कारोबार से संबंधित सारी सुविधाएं मिलेंगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि ट्रांसपोर्ट नगर में आने वाले दिनों में जो जरूरत और आवश्यकता होगी, उसी के अनुरूप सुविधाओं में विस्तार किया जाएगा। आज ट्रांसपोर्ट नगर के फेज वन का उद्घाटन संपन्न हुआ। फिलहाल यहां ट्रांसपोर्ट व्यवसाय से संबंधित कई सुविधाएं उपलब्ध कराई गई है और फेज-2 में भी कई आधुनिक सुविधाएं यहां उपलब्ध कराया जाना है।


 

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!