CM हेमंत ने रांची में Billion Impressions का किया उद्घाटन, कहा- इससे झारखंड को मिलेगी पहचान

Edited By Khushi, Updated: 24 Jul, 2024 03:47 PM

cm hemant inaugurated billion impressions in ranchi

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने आज यानी बुधवार को भगवान बिरसा मुण्डा स्मृति पार्क, रांची में निर्मित बिलियन इंप्रेशंस का विधिवत उद्घाटन किया। मौके पर सीएम ने कहा कि बिलियन इंप्रेशंस से राज्य को पहचान मिलेगी।

रांची: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने आज यानी बुधवार को भगवान बिरसा मुण्डा स्मृति पार्क, रांची में निर्मित बिलियन इंप्रेशंस का विधिवत उद्घाटन किया। मौके पर सीएम ने कहा कि बिलियन इंप्रेशंस से राज्य को पहचान मिलेगी।

PunjabKesari

सीएम हेमंत सोरेन ने कहा कि यह बहुत खूबसूरत आकृति यहां लगाई गई है। इसे बिलियन इंप्रेशन्स नाम दिया गया है। इसे टाटा समूह द्वारा निर्मित किया गया है। यह भव्य आकृति है। यह देश के अलग-अलग कोनों में बनाए गए हैं। यह बिलियन इंप्रेशन्स अंगूठे का निशान है।

PunjabKesari

सीएम ने कहा कि पहले के जमाने में अंगूठे का बहुत महत्व होता था और आज भी अंगूठा बहुत महत्वपूर्ण है। यह 2 निशान एकता का प्रतीक है और यह रांची वासियों और झारखंड वासियों के लिए खूबसूरत कलाकृति है। इसे देखकर लोग खुश होंगे।

PunjabKesari

वहीं, मौके पर इस अवसर पर नगर विकास एवं आवास विभाग के मंत्री हफीजुल हसन, अनुसूचित जनजाति, अनुसूचित जाति एवं पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग के मंत्री दीपक बिरुआ, मुख्यमंत्री के अपर मुख्य सचिव अविनाश कुमार, नगर विकास एवं आवास विभाग के सचिव अरवा राजकमल, सीईओ-सह-प्रबंध निदेशक टाटा स्टील टीवी नरेन्द्रन सहित राज्य सरकार एवं टाटा स्टील के अन्य वरीय पदाधिकारीगण उपस्थित रहे।

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!