JMM की कोल्हान व पलामू प्रमंडल स्तरीय बैठक में शामिल हुए CM हेमंत सोरेन, कार्यकर्ताओं को दिए कई निर्देश

Edited By Harman, Updated: 21 Sep, 2024 01:19 PM

cm hemant soren attended the kolhan and palamu division level meeting of jmm

सोहराय भवन में पलामू और कोल्हान प्रमंडल के झामुमो नेताओं के साथ बैठक हुई। वहीं इस बैठक में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन भी मौजूद रहे। सीएम के अलावा मंत्री रामदास सोरेन, समन्वय समिति सदस्य दर्जा प्राप्त मंत्री विनोद पांडे के साथ कोल्हान के कई विधायक मौजूद...

रांची: सोहराय भवन में पलामू और कोल्हान प्रमंडल के झामुमो नेताओं के साथ बैठक हुई। वहीं इस बैठक में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन भी मौजूद रहे। सीएम के अलावा मंत्री रामदास सोरेन, समन्वय समिति सदस्य दर्जा प्राप्त मंत्री विनोद पांडे के साथ कोल्हान के कई विधायक मौजूद रहे। इस दौरान विधानसभा चुनाव को लेकर चर्चा की गई है। बैठक में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन द्वारा कार्यकर्ताओं को विधानसभा चुनाव की तैयारियों में पूरे जोश व उत्साह के साथ काम करने के निर्देश दिए गए हैं।

झारखंड में फिर से गठबंधन की सरकार बनेगी-विनोद पांडे 
वहीं बैठक के बाद मीडिया से बात करते हुए विनोद पांडे ने दावा किया है कि फिर से झारखंड में गठबंधन की सरकार बनने जा रही है। सरकार के साथ हर व्यक्ति खड़ा हुआ है। वहीं, सांसद जोबा मांझी ने कहा कि कोल्हान में 2019 का भी रिकॉर्ड टूटेगा इस इलाके में भाजपा को एक भी सीट नहीं मिलने वाली है। साथ ही  मंत्री दीपक बिरुआ ने कहा मंत्री कि विधानसभा चुनाव के नतीजे ही बताएंगे कि हम कितने मजबूत हैंl

वहींं इस दौरान सरकार की योजनाओं का लाभ और जानकारी आम जनता तक किस तरह पहुंचाई जाए, इस पर भी कार्यकर्ताओं को सुझाव दिए गए। बता दें कि पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन के भाजपा में शामिल होने के बाद झारखंड मुक्ति मोर्चा ने अपना पूरा  फोकस भी कोल्हान पर लगा दिया हैl

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!