आज मंईयां सम्मान योजना की दूसरी किस्त जारी करेंगे CM हेमंत, 45 लाख महिलाओं के खाते में आएंगे 1 हजार

Edited By Khushi, Updated: 13 Sep, 2024 12:47 PM

cm hemant will release the second installment of mainiyan samman yojana

झारखंड के लुगुबुरु घंटाबाड़ी धोरोम गाढ़ की पवित्र भूमि ललपनिया, बोकारो से मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन आज झारखण्ड मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना के तहत राज्य की 45 लाख से अधिक महिलाओं के बैंक खाता में दूसरी किस्त का हस्तांतरण करेंगे।

रांची: झारखंड के लुगुबुरु घंटाबाड़ी धोरोम गाढ़ की पवित्र भूमि ललपनिया, बोकारो से मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन आज झारखण्ड मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना के तहत राज्य की 45 लाख से अधिक महिलाओं के बैंक खाता में दूसरी किस्त का हस्तांतरण करेंगे। सूत्रों के हवाले से खबर सामने आ रही है। वहीं, इससे पहले विभिन्न चरणों में पहली किस्त का हस्तांतरण मुख्यमंत्री द्वारा किया जा चुका है।

जानकारी के मुताबिक योजना का लाभ देने के लिए अब तक 48,15,048 महिलाओं का निबंधन हुआ है। 45,36,597 महिलाएं सम्मान राशि से अब तक आच्छादित हुई हैं। हर महीने की 15 तारीख तक हर बहन के खाते में सम्मान राशि भेजने का आदेश मुख्यमंत्री द्वारा दिया जा चुका है। मुख्यमंत्री के आदेश और राज्य मंत्रिपरिषद की स्वीकृति के उपरांत अब राज्य की 18 से 20 वर्ष की बेटियों को भी झारखण्ड मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना से जोड़ने की पहल शुरू हो चुकी है। जल्द इन्हें भी सम्मान राशि प्राप्त होने लगेगी।

मालूम हो कि इससे पहले तक 21 से 50 वर्ष की महिलाओं को योजना से जोड़ने का प्रावधान था। तीन अगस्त 2024 से झारखण्ड मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना के लिए आवेदन लेना प्रारंभ हुआ। 04 अगस्त 2024 को ऑनलाइन आवेदन जमा करने में आ रही परेशानी को मुख्यमंत्री ने दूर कर ऑफ लाइन आवेदन लेने का आदेश दिया। 18 अगस्त को पहली बार योजना के तहत पाकुड़ की 80 हजार से अधिक, 22 अगस्त को पलामू प्रमंडल के लातेहार, मेदिनीनगर और गढ़वा की 2.50 लाख से अधिक, 24 अगस्त को उत्तरी छोटानागपुर के रामगढ़, हजारीबाग, चतरा, कोडरमा, गिरिडीह, धनबाद और बोकारो जिला की 13 लाख 94 हजार से अधिक, 27 अगस्त को संताल परगना के देवघर, गोड्डा, पाकुड़, साहेबगंज, दुमका और जामताड़ा की 07 लाख 32 हजार से अधिक, 28 अगस्त को कोल्हान प्रमंडल के पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम और सरायकेला - खरसावां की 07 लाख 32 हजार से अधिक, 04 सितंबर को दक्षिणी छोटानागपुर के रांची, खूंटी, सिमडेगा, गुमला और लोहरदगा की 07 लाख से अधिक महिलाओं के बैंक खाते में 70 करोड़ 50 लाख का हस्तांतरण किया गया है। 

Related Story

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!