Edited By Khushi, Updated: 13 Jun, 2024 06:05 PM
#Jharkhand #Ranchi #Congress #gulamahmadmir #PunjabkesariJharkhand #assemblyelections
झारखंड में लोकसभा चुनाव में इंडिया गठबंधन ने पहले से बेहतर प्रदर्शन किया है। अब झारखंड में जल्द ही विधानसभा चुनाव होना है। कांग्रेस पार्टी के नेता और वर्कर...
रांची: झारखंड में लोकसभा चुनाव में इंडिया गठबंधन ने पहले से बेहतर प्रदर्शन किया है। अब झारखंड में जल्द ही विधानसभा चुनाव होना है। कांग्रेस पार्टी के नेता और वर्कर विधानसभा चुनाव की तैयारी में अभी से जुट गए हैं। इसके लिए प्रदेश कांग्रेस की विस्तारित कार्यसमिति की बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक की अध्यक्षता झारखंड कांग्रेस के प्रभारी गुलाम अहमद मीर ने की है। इस बैठक के बाद गुलाम अहमद मीर ने कहा कि लोकसभा चुनाव में बीजेपी चार सौ के टारगेट को हासिल नहीं कर पाई। मीर ने कहा कि कांग्रेस ने चुनाव में गरीब, नौजवान, किसान और महिलाओं के इंसाफ की बात उठाई थी।