प्रियंका गांधी से मिले कांग्रेस महासचिव गुलाम अहमद मीर, वायनाड सीट पर जीत हासिल करने पर दी बधाई

Edited By Khushi, Updated: 29 Nov, 2024 05:44 PM

congress general secretary ghulam ahmed mir met priyanka gandhi

बीते गुरुवार को हेमंत सोरेन ने सीएम पद की शपथ ली। हेमंत सोरेन के शपथ ग्रहण समारोह के बाद आज यानी शुक्रवार को कांग्रेस महासचिव गुलाम अहमद मीर ने कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी से मुलाकात की।

रांची: बीते गुरुवार को हेमंत सोरेन ने सीएम पद की शपथ ली। हेमंत सोरेन के शपथ ग्रहण समारोह के बाद आज यानी शुक्रवार को कांग्रेस महासचिव गुलाम अहमद मीर ने कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी से मुलाकात की।

गुलाम अहमद मीर ने प्रियंका गांधी से दिल्ली में मुलाकात की। इस दौरान गुलाम अहमद मीर ने प्रियंका गांधी को वायनाड सीट पर चुनाव जीतने की बधाई और शुभकामनाएं दीं। वहीं, बता दें कि कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी के इस्तीफे के बाद खाली हुई केरल की वायनाड लोकसभा सीट पर उपचुनाव हुए। इस सीट से कांग्रेस ने प्रियंका गांधी को चुनावी मैदान में उतारा था। उन्होंने प्रचंड जीत हासिल की है। ये सीट कांग्रेस का गढ़ बन गई है, जिसे हिलाना किसी भी पार्टी के लिए मुश्किल हो गया है।

चुनाव आयोग के मुताबिक, वायनाड सीट पर प्रियंका गांधी को 6 लाख 22 हजार 338 वोट मिले, जबकि सीपीआई के उम्मीदवार सत्यन मोकेरी को 2 लाख 11407 वोट मिले। वहीं, बीजेपी तीसरे स्थान पर रही। उसकी उम्मीदवार नव्या हरिदास के खाते में 109939 वोट गए। प्रियंका गांधी ने सीपीआई को 410931 वोटों के विशाल अंतर से हराया।
 

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!