झारखंड में JMM के साथ गठबंधन में विधानसभा चुनाव लड़ेगी कांग्रेस, सीट बंटवारे पर जल्द आएगा फैसला

Edited By Khushi, Updated: 16 Oct, 2024 02:25 PM

congress will fight in alliance with jmm in jharkhand

झारखंड में कांग्रेस ने कहा कि वह राज्य में विधानसभा चुनाव झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के साथ गठबंधन में लड़ेगी और सीट बंटवारे पर अंतिम फैसला जल्द लिए जाने की उम्मीद है। झारखंड कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो ने कहा, ‘‘हम राज्य में अपने...

रांची: झारखंड में कांग्रेस ने कहा कि वह राज्य में विधानसभा चुनाव झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के साथ गठबंधन में लड़ेगी और सीट बंटवारे पर अंतिम फैसला जल्द लिए जाने की उम्मीद है। झारखंड कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो ने कहा, ‘‘हम राज्य में अपने घटक दलों के साथ चुनाव लड़ेंगे। सीट बंटवारे पर अंतिम फैसला जल्द किया जाएगा।

केशव महतो ने कहा, हमें अपने विकास कार्यों के दम पर चुनाव जीतने का भरोसा है।'' झामुमो ने भी विश्वास जताया कि उसका गठबंधन फिर से सत्ता में आएगा। इस बीच, पार्टी ने इस बात को लेकर चिंता जताई कि आखिर असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा को यह कैसे पता था कि चुनाव की तारीखों की घोषणा बीते मंगलवार को ही होगी। झामुमो के प्रवक्ता मनोज पांडे ने कहा, ‘‘चुनाव की घोषणा थोड़ी जल्दी कर दी गई है, लेकिन फिर भी हम चुनाव लड़ने के लिए तैयार हैं। हालांकि, हम जानना चाहेंगे कि शर्मा को कैसे पता था कि बीते मंगलवार को चुनावों की घोषणा की जाएगी। यह लोकतंत्र के लिए गंभीर खतरा है।''

गौरतलब है कि झारखंड में विधानसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सह-प्रभारी शर्मा ने सोमवार को कहा था कि चुनाव की तारीखों की घोषणा मंगलवार को की जा सकती है। झामुमो के आरोपों पर प्रतिक्रिया देते हुए भाजपा ने दावा किया कि झामुमो आगामी चुनावों में हार से डर रहा है। भाजपा ने यह भी कहा कि विधानसभा चुनावों के लिए राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के बीच सीट बंटवारे को लेकर बातचीत लगभग ‘‘अंतिम चरण'' में है और उम्मीदवारों की पहली सूची चुनाव की घोषणा के 48 घंटे के भीतर घोषित कर दी जाएगी। 

बता दें कि झारखंड विधानसभा का कार्यकाल अगले साल 5 जनवरी को समाप्त होने वाला है। चुनाव आयोग ने बीते मंगलवार को झारखंड में 81 विधानसभा सीटों के लिए चुनावों की तारीखों की घोषणा कर दी। इलेक्शन कमिशन के मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने बताया कि झारखंड में दो चरणों में मतदान होगा। झारखंड में पहले चरण का मतदान 43 सीटों पर 13 नवंबर को, दूसरे चरण का मतदान 38 सीटों पर 20 नवंबर को होगा। मतगणना 23 नवंबर को की जाएगी। 13 नवंबर की वोटिंग के लिए 18 अक्टूबर को नोटिफिकेशन जारी किया जाएगा। नामांकन दाखिल करने की आखिरी तारीख 25 अक्टूबर को होगी। वहीं 30 अक्टूबर तक नामांकन वापस लिए जा सकते है। वहीं, 20 नवंबर को होने वाली वोटिंग के लिए 22 अक्टूबर को नोटिफिकेशन जारी होगा। नामांकन दाखिल करने की आखिरी तारीख 29 अक्टूबर है। नामांकन वापस लिए जाने की आखिरी तारीख 1 नवंबर है। साथ ही मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने बताया कि झारखंड में 2.6 करोड़ मतदाता है। एक पोलिंग बूथ पर 881 मतदाता वोटिंग करेंगे। दो किलोमीटर के अंदर पोलिंग स्टेशन बनाए जाएंगे। आदिवासी क्षेत्रों में भी पोलिंग स्टेशन होंगे।


 

Related Story

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!