Jharkhand Assembly Elections: झारखंड के संताल परगना में JMM सुप्रीमो शिबू सोरेन परिवार के 3 सदस्यों की प्रतिष्ठा दांव पर

Edited By Khushi, Updated: 20 Nov, 2024 08:24 AM

reputation of 3 members of jmm supremo shibu soren family

झारखंड के संताल परगना प्रमंडल के 18 विधानसभा क्षेत्रों में आज मतदान शुरू हो गया है। विधानसभा चुनाव के दूसरे और अंतिम चरण की 3 सीटों पर शिबू सोरेन परिवार की प्रतिष्ठा दांव पर लगी है।

रांची: झारखंड के संताल परगना प्रमंडल के 18 विधानसभा क्षेत्रों में आज मतदान शुरू हो गया है। विधानसभा चुनाव के दूसरे और अंतिम चरण की 3 सीटों पर शिबू सोरेन परिवार की प्रतिष्ठा दांव पर लगी है।  

हेमंत सोरेन और बसंत सोरेन को भाजपा से मिल रही कड़ी चुनौती
शिबू सोरेन के द्वितीय पुत्र मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन झामुमो के टिकट पर प्रमंडल के साहेबगंज जिले के अनुसूचित जनजाति के लिए सुरक्षित सीट बरहेट से, उनके छोटे पुत्र बसंत सोरेन दुमका जिले के अजजा सुरक्षित सीट दुमका से और उनकी बड़ी पुत्र बधु सीता मुर्मू सोरेन भाजपा के टिकट पर जामताड़ा जिले के जामताड़ा सामान्य सीट से भाग्य आजमा रही है। इस वजह से इन तीनों सीटों पर शिबू सोरेन परिवार की प्रतिष्ठा दांव पर लगी है। इन सीटों पर हेमंत सोरेन और बसंत सोरेन को भाजपा से कड़ी चुनौती मिल रही है। वहीं जामताड़ा में भाजपा के टिकट पर सीता मुर्मू सोरेन कांग्रेस के दिग्गज राज्य के कैबिनेट मंत्री इरफान अंसारी के समक्ष कड़ी चुनौती पेश कर रही है।

बता दें कि झारखंड में संताल परगना प्रमंडल झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) सुप्रीमो शिबू सोरेन का मजबूत गढ़ समझा जाता रहा है। वर्ष 2019 में संताल परगना के छह जिलों के नौ सीटों पर झामुमो, चार पर कांग्रेस, चार पर भाजपा और एक सीट पर झाविमो ने जीत दर्ज की थी। हालांकि झाविमो के टिकट पर निर्वाचित विधायक प्रदीप यादव बाद में कांग्रेस में शामिल हो गए। इस बार इस प्रमंडल के 11 सीटों पर इंडिया गठबंधन में शामिल सत्ता रूढ़ झामुमो ने 11, कांग्रेस ने पांच और राष्ट्रीय जनता दल (राजद) ने दो सीटों पर अपना उम्मीदवार उतारा है। जबकि राजग में शामिल भाजपा ने 17 और आजसू ने एक सीट पर अपना प्रत्याशी खड़े किया है। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!