स्वच्छ एवं निष्पक्ष उपचुनाव के लिए समन्वय बनाएं अधिकारी: हीरालाल मंडल

Edited By Diksha kanojia, Updated: 17 Oct, 2020 05:35 PM

coordinate officers for clean and fair by elections hiralal mandal

झारखंड के संयुक्त मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी हीरालाल मंडल ने गुरुवार को कहा कि दुमका एवं बेरमो उप चुनाव को स्वच्छ एवं निष्पक्ष बनाने के लिए पदाधिकारी आपस में समन्वय स्थापित कर काम करें।

रांचीः झारखंड के संयुक्त मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी हीरालाल मंडल ने गुरुवार को कहा कि दुमका एवं बेरमो उप चुनाव को स्वच्छ एवं निष्पक्ष बनाने के लिए पदाधिकारी आपस में समन्वय स्थापित कर काम करें।

मंडल ने निर्वाचन आयोग के सभाकक्ष में चुनाव व्यय निगरानी से संबंधित राज्य स्तरीय समन्वय बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि सभी विभाग निर्वाचन से संबंधित रिपोर्ट को ससमय बना ले एवं रिपोर्ट को समर्पित करते समय आपस में समन्वय अवश्य स्थापित करें।

संयुक्त मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने कहा की उपचुनाव में कोई भी प्रत्याशी अवैध राशि खर्च न कर सके और चुनाव में अनुमान्य सीमा के अंदर वैध तरीके से राशि खर्च करें इसके लिए सभी संबंधित विभाग अपनी नजर बनाए रखें।

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!