जमशेदपुर में पेड़ से लटका मिला युवक-युवती का शव, मामला दर्ज

Edited By Diksha kanojia, Updated: 01 Jun, 2023 10:43 AM

dead bodies of young man and his teenage friend found hanging

उप निरीक्षक दिलीप साई मांझी ने इसे आत्महत्या का मामला होने का संदेह व्यक्त किया। उन्होंने बताया कि दोनों शव महुआ के पेड़ पर साड़ी से लटके थे। पुलिस का दावा है कि 23 वर्षीय युवक और 18 वर्षीय किशोरी के बीच प्रेम संबंध थे और दोनों को शक था कि उनके...

 

जमशेदपुरः झारखंड के पूर्वी सिंहभूम जिले में बुधवार को 23 वर्षीय एक युवक और उसकी किशोरी मित्र के शव पेड़ से लटके पाए गए। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि यह घटना बोड़ाम थाना क्षेत्र की बोंटा पंचायत में हुई।

उप निरीक्षक दिलीप साई मांझी ने इसे आत्महत्या का मामला होने का संदेह व्यक्त किया। उन्होंने बताया कि दोनों शव महुआ के पेड़ पर साड़ी से लटके थे। पुलिस का दावा है कि 23 वर्षीय युवक और 18 वर्षीय किशोरी के बीच प्रेम संबंध थे और दोनों को शक था कि उनके परिवार वाले इस रिश्ते के खिलाफ हैं।

मांझी ने बताया कि मामला दर्ज कर जांच की जा रही है। पुलिस ने बताया कि दोनों के शव पोस्टमार्टम के लिए एमजीएम अस्पताल भेज दिए गए हैं। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!