गोड्डा में जंगल से बरामद हुआ अज्ञात महिला का शव, प्राथमिकी दर्ज

Edited By Diksha kanojia, Updated: 25 Feb, 2021 06:14 PM

dead body of unknown woman recovered from forest in godda

पुलिस ने बताया कि स्थानीय ग्रामीणों से मिली सूचना के आधार पर जंगल से अज्ञात महिला का शव बरामद किया गया है। महिला की गला काट कर हत्या की गई है जिसकी पहचान नहीं हो पाई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।​​​​​​​ सूत्रों ने बताया कि इस सिलसिले...

 

गोड्डाः झारखंड में गोड्डा जिले के मोतिया थाना क्षेत्र में बुधवार को जंगल से एक महिला का शव बरामद किया गया है।

पुलिस ने बताया कि स्थानीय ग्रामीणों से मिली सूचना के आधार पर जंगल से अज्ञात महिला का शव बरामद किया गया है। महिला की गला काट कर हत्या की गई है जिसकी पहचान नहीं हो पाई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

सूत्रों ने बताया कि इस सिलसिले में संबंधित थाने में एक प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है। इस बात की आशंका है कि महिला की कहीं अन्य जगह हत्या कर शव को छिपाने के लिए उसे जंगल में फेंक दिया गया है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!