झारखंड में जल जीवन मिशन के तहत आवंटित राशि का समुचित उपयोग नहीं कर पा रही राज्य सरकार

Edited By Nitika, Updated: 07 Aug, 2024 08:24 AM

deepak prakash allegation on hemant government

झारखंड में भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सह राज्यसभा में सचेतक दीपक प्रकाश ने झारखंड की हेमन्त सोरेन सरकार पर जल जीवन मिशन के अंतर्गत आवंटित राशि का सदुपयोग नहीं कर पाने का गंभीर आरोप लगाया।

 

रांचीः झारखंड में भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सह राज्यसभा में सचेतक दीपक प्रकाश ने झारखंड की हेमन्त सोरेन सरकार पर जल जीवन मिशन के अंतर्गत आवंटित राशि का सदुपयोग नहीं कर पाने का गंभीर आरोप लगाया।

वास्तव में दीपक प्रकाश ने भारत सरकार जल शक्ति मंत्रालय पेयजल एवं स्वच्छता विभाग से जल जीवन मिशन के अंतर्गत झारखंड राज्य को अब तक आवंटित और जारी की गई निधियों की जानकारी मांगी थी।

भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष ने अपने अतारांकित प्रश्न के माध्यम से पूछा कि जल जीवन मिशन के अंतर्गत झारखंड राज्य को अब तक आवंटित और जारी की गई निधियों का ब्यौरा क्या है तथा सरकार द्वारा झारखंड सहित अन्य राज्यों में कार्यान्वित की जा रही हर घर नल से जल योजना की राज्य-वार वर्तमान स्थिति क्या है और इस योजना के अंतर्गत अब तक कितने परिवार लाभान्वित हुए हैं?
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!