"5 महीने जेल में रहने के बावजूद भी झारखंड में हेमंत सोरेन का ही शासन काल रहा", सुदेश महतो का हमला

Edited By Khushi, Updated: 05 Aug, 2024 11:24 AM

despite being in jail for 5 months jharkhand was ruled by hemant soren

आजसू पार्टी के केंद्रीय कार्यालय में रांची महानगर प्रतिनिधि का सम्मेलन आयोजित किया गया। मौके पर पार्टी के अध्यक्ष सुदेश महतो ने युवा आजसू के प्रतिनिधियों से सीधा संवाद किया। मौके पर सुदेश ने कहा कि महाअधिवेशन में युवाओं की टीम बनाने का निर्णय पार्टी...

रांची: आजसू पार्टी के केंद्रीय कार्यालय में रांची महानगर प्रतिनिधि का सम्मेलन आयोजित किया गया। मौके पर पार्टी के अध्यक्ष सुदेश महतो ने युवा आजसू के प्रतिनिधियों से सीधा संवाद किया। मौके पर सुदेश ने कहा कि महाअधिवेशन में युवाओं की टीम बनाने का निर्णय पार्टी ने लिया है।

सुदेश महतो ने कहा कि पार्टी की इकाई कॉलेज, विश्वविद्यालय से बाहर आकर अब युवा आजसू के लोग दल का प्रतिनिधित्व करेंगे। आने वाले 10 सालों तक संगठन में काम करेंगे। हमारी पार्टी सिर्फ आलोचना नहीं करेगी बल्कि विकल्प देने की भी तैयारी करेगी। सुदेश महतो ने गठबंधन की सरकार पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि सिर्फ पद पर बने रहने का दावा सरकार का हो सकता है, लेकिन लॉ एंड ऑर्डर पर बयान देने से नहीं होगा। महतो ने कहा कि राजधानी में सब इंस्पेक्टर की हत्या हो जा रही है। प्रत्येक दिन घटनाएं हो रही है। पहले और आज में लॉ एंड ऑर्डर की स्थिति क्या है इस पर सरकार को आंकड़ा रखना चाहिए।

सुदेश महतो ने कहा कि 5 महीना जेल में रहने वाले हेमंत सोरेन का ही शासन इस प्रदेश में रहा। उन्हीं लोगों ने चंपई सोरेन को मुख्यमंत्री बनाया। डेढ़ लाख लोगों को रोजगार देने की बात करने वाली सरकार आंकड़ा जारी करें। इसमें सरकारी नौकरी कितनी है? इसका आंकड़ा जारी करें। 8.50 लाख मजदूर इस प्रदेश से बाहर पलायन कर चुके हैं।

Related Story

    Trending Topics

    IPL
    Royal Challengers Bengaluru

    190/9

    20.0

    Punjab Kings

    184/7

    20.0

    Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

    RR 9.50
    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!