"BJP के झूठे वादों के झांसे में न आएं", कल्पना सोरेन ने कहा- झारखंड में फिर से हमारी ही सरकार बनेगी

Edited By Khushi, Updated: 20 Oct, 2024 02:52 PM

don t fall prey to false promises of bjp  kalpana soren said

झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) की विधायक कल्पना सोरेन ने विधानसभा चुनाव के लिए बीते शनिवार को प्रचार अभियान शुरू किया और लोगों से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के ‘झूठे वादों' के झांसे में नहीं आने का आह्वान किया।

गिरिडीह: झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) की विधायक कल्पना सोरेन ने विधानसभा चुनाव के लिए बीते शनिवार को प्रचार अभियान शुरू किया और लोगों से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के ‘झूठे वादों' के झांसे में नहीं आने का आह्वान किया।

कल्पना डुमरी विधानसभा क्षेत्र में एक जनसभा को संबोधित कर रही थीं। उन्होंने दृढ़ता के साथ कहा कि झारखंड में हेमंत सोरेन के नेतृत्व में ‘इंडिया' गठबंधन ही सरकार बनायेगा। कल्पना सोरेन ने कहा, ‘‘भाजपा नेता आएंगे और आपको गुमराह करने की कोशिश करेंगे, लेकिन आपको सावधान रहना होगा। भाजपा के झूठे वादों और भ्रम में मत पड़िए। हम झारखंड में फिर से ‘अबुआ' (हमारी) सरकार बनाएंगे।'' उन्होंने कहा कि झारखंड के मुख्यमंत्री ने पार्टी सुप्रीमो शिबू सोरेन के मार्गदर्शन में राज्य में गरीबों, आदिवासियों, किसानों, महिलाओं और अल्पसंख्यकों के उत्थान के लिए काम किया है।

कल्पना ने कहा, ‘‘झारखंड के गठन के बाद यह पहली बार है कि किसी मुख्यमंत्री ने महिला सशक्तिकरण के बारे में सोचा है और उन्हें मइया सम्मान योजना का लाभ दिया है। इस योजना के तहत अब राशि मौजूदा 1,000 रुपये से बढ़ाकर 2,500 रुपये की जाएगी।'' भाजपा पर तीखा हमला करते हुए कल्पना सोरेन ने कहा कि पिछली ‘डबल इंजन सरकार' ने महिलाओं के सशक्तिकरण के बारे में नहीं सोचा। उन्होंने कहा,‘‘भाजपा को झारखंड में सरकार बनाने का सपना नहीं देखना चाहिए क्योंकि यह पूरा नहीं होगा।''

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!