Edited By Khushi, Updated: 21 Mar, 2025 10:51 AM

रांची: झारखंड के राज्यपाल-सह-राज्य के विश्वविद्यालयों के कुलाधिपति संतोष कुमार गंगवार से सिदो कान्हू मुर्मू विश्वविद्यालय, दुमका के प्रभारी कुलपति प्रो0 बिमल प्रसाद सिंह ने राजभवन में भेंट की।
रांची: झारखंड के राज्यपाल-सह-राज्य के विश्वविद्यालयों के कुलाधिपति संतोष कुमार गंगवार से सिदो कान्हू मुर्मू विश्वविद्यालय, दुमका के प्रभारी कुलपति प्रो0 बिमल प्रसाद सिंह ने राजभवन में भेंट की।
राज्यपाल ने राज्य में एकेडमिक कैलेंडर का पालन सुनिश्चित करने का निदेश दिया
कुलपति ने राज्यपाल को विश्वविद्यालय की अद्यतन शैक्षणिक एवं प्रशासनिक गतिविधियों की जानकारी दी। राज्यपाल ने विश्वविद्यालय में उच्च शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार के लिए व्यापक प्रयास करने के लिए कहा। उनके द्वारा विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा सुलभ कराने, एकेडमिक कैलेंडर का पालन सुनिश्चित करने एवं सत्र को नियमितीकरण के लिए निर्देश दिया गया।
राज्यपाल ने कहा कि विश्वविद्यालय में ऐसा शैक्षणिक वातावरण विकसित किया जाए, जो ज्ञान, नवाचार एवं शोध को प्रोत्साहित करे, जिससे विद्यार्थी न केवल अपने विषयों में दक्ष बनें, बल्कि समाज एवं राष्ट्र के विकास में सक्रिय योगदान दें।