Mainiyaan Samman Yojana: मंईयां सम्मान योजना की राशि नहीं मिलने पर महिलाओं में आक्रोश

Edited By Khushi, Updated: 20 Mar, 2025 05:02 PM

mainiyaan samman yojana women are angry for not getting the amount

Mainiyaan Samman Yojana: मंईयां सम्मान योजना की राशि नहीं मिलने से महिलाओं आक्रोशित दिख रही हैं। पलामू के सामाजिक सुरक्षा कार्यालय में मंईयां सम्मान योजना का लाभ पाने के लिए महिलाओं की भारी भीड़ उमड़ रही है। रोजाना 300 से 400 महिलाएं दफ्तर के चक्कर...

Mainiyaan Samman Yojana: मंईयां सम्मान योजना की राशि नहीं मिलने से महिलाओं आक्रोशित दिख रही हैं। पलामू के सामाजिक सुरक्षा कार्यालय में मंईयां सम्मान योजना का लाभ पाने के लिए महिलाओं की भारी भीड़ उमड़ रही है। रोजाना 300 से 400 महिलाएं दफ्तर के चक्कर लगा रही हैं।

PunjabKesari

कई महिलाओं का कहना है कि शुरुआत में योजना की राशि मिली थी, लेकिन दूसरे महीने से भुगतान बंद हो गया। कई महिलाओं ने ऑनलाइन आवेदन किया था, लेकिन उनकी हार्ड कॉपी जमा नहीं हो पाई। अब वे इसे अपडेट कराने के लिए दफ्तर आ रही हैं। वहीं, कई अन्य लाभार्थी अपने आवेदन में हुई गलतियों को सुधारने के लिए भटक रही हैं। वहीं, जामताड़ा प्रखंड और अंचल कार्यालय पर भी महिलाओं की भीड़ उमड़ रही है। महिलाओं का आरोप है कि योजना की राशि डीबीटी (डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर) के माध्यम से उनके खातों में भेजी गई, लेकिन अब भी कई महिलाओं को इसका लाभ नहीं मिला है।

PunjabKesari

लाभुकों का कहना है कि उन्हें पहले सूचना दी गई थी कि उनके बैंक खातों में पैसे आ चुके हैं, लेकिन जब वे बैंक पहुंचीं तो पता चला कि खाते में कोई राशि नहीं आई। इससे नाराज महिलाएं कभी बैंक तो कभी प्रखंड कार्यालय का चक्कर लगाने को मजबूर हो गईं। अधिकारियों से पूछने पर कोई ठोस समाधान नहीं मिल रहा है। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!